Skip to main content

नजीब मुल्ला के विधान परिषद चुनाव के जितने की खुशी में, गनी मच्चांड ने मिठाई खिलाकर मनाई खुशी



मुंब्रा। एनसीपी- कांग्रेस व अन्य पार्टियों के समर्थित कोकण स्थानक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार
नजीब मुल्ला के जितने की खुशी में कांग्रेस के ठाणे (जिला) शहर सचिव अब्दुल गनी पटेल उर्फ गनी मच्चांड ने नूरानी होटल पर अपने लोगों में मिठाई खिलाकर परिणाम आने के दो दिन पहले ही खुशी मनाई है। गनी मच्चांड ने खुशी मनाने हुए कहा कि पड़े मतदान से अनुमान लगाया जा सकता है कि कांग्रेस व अन्य पार्टियों के समर्थित एनसीपी के उम्मीदवार
नजीब मुल्ला विधान परिषद का चुनाव जीत चुके हैं। गनी मच्चांड ने कहा कि नजीब मुल्ला एक पढ़े लिखे समझदार नवजवान युवक यानी युवा नेता है, वह नगरसेवक के अलावा अन्य जिम्मेदार पद संभाल चुके है, इसलिए उनके काबलियत को देखकर पढ़ें लिखे मतदाताओं ने उन्हें अपना किमती वोट देकर चुन लिया है, क्योंकि मुंब्रा- कौसा के पैनल नम्बर 6 में कुल मतदाता 793 है, जिसमें 697 मतदाताओं ने अपना मतदान किया है, और 100 मतदाताओं ने किसी कारण से अपना मतदान करने नहीं पहुंच पाए, ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने भारी संख्या मे मतदाताओं ने अपना मतदान किया। इसी तरह पुरे कोकण स्थानक निर्वाचन क्षेत्र मे मतदान हुए है। गनी मच्चांड ने कहा नजीब मुल्ला के चुनाव का परीक्षण गुरूवार 28 जुन को आना है, लेकिन मैं अभी से कहता हूँ कि नजीब मुल्ला भारी मतों विजय होकर विधान परिषद पहुँचेंगे। साथ ही गनी मच्चांड ने कहा कि विधायक जितेंद्र आव्हाड के अलावा एनसीपी नेता व कलवा- मुुंब्रा विधानसभा अध्यक्ष शमीम खान और उनकी टीम ने बहुत मेहनत की है।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...