Skip to main content

सर्च वारंट जारी होने के बावजूद दाती महाराज को क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया:कोर्ट




नई दिल्ली: स्वयंभू बाबा दाती महाराज पर आश्रम में एक शिष्या के साथ बलात्कार के आरोपों की सुनवाई दिल्ली की एक अदालत में चल रही है। अदालत ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस से पूछा कि इस मामले में सर्च वारंट जारी होने के बावजूद
दाती महाराज को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।
कोर्ट ने डीसीपी क्राइम को आदेश दिया कि जांच की निगरानी करें और प्रत्येक सप्ताह मामले की प्रोग्रेस या स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट को बताएं। साथ की कोर्ट ने पुलिस को मामले की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मामले की अगली सुनवाई तीन जुलाई को होगी। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कोर्ट को बताया था कि दाती महाराज पर लगे बलात्कार के आरोप में जांच जारी है और कोशिश की जा रही है कि मामले को उसके तार्किक अंजाम तक ले जाया जाए। मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट अनुराग दास की अदालत में दी गई अपनी तीन पन्नों की स्थिति रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कहा था कि एक महिला द्वारा लगाए गए आरोप दो साल पुरानी घटना पर आधारित हैं।
रिपोर्ट में पुलिस ने कहा था, मौजूदा मामले में, आरोप दो साल पुराने हैं जिसकी प्रमाणिकता की जांच की जा रही है। आरोपों को साबित करने के उद्देश्य से संबंधित सबूत जुटाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपों की प्रमाणिकता और आरोपियों द्वारा बेगुनाही के लिए किए जा रहे दावों की जांच के लिए विस्तृत और व्यापक जांच की जा रही है। जांच को पूरी करने और उसे यथाशीघ्र तार्किक अंजाम तक पहुंचाने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने अदालत को सीसीटीवी फुटेज की बरामदगी और अब तक दर्ज किए गए विभिन्न बयानों के बारे में भी जानकारी दी। कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में यह रिपोर्ट दी गई है। मजिस्ट्रेट अदालत ने अब मामले को मुख्य मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट की अदालत में स्थानांतरित कर दिया था और मामले पर मंगलवार को सुनवाई हुई। पुलिस ने अदालत को यह भी बताया था कि उसने 19 जून को आरोपी से व्यापक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दाती महाराज ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया।
दाती महाराज के खिलाफ 7 जून को एक शिकायत आई थी और 11 जून को मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। दिल्ली और राजस्थान स्थित अपने आश्रम में एक अनुयायी के साथ बलात्कार के आरोपी दाती महाराज से पुलिस ने 22 जून को भी करीब 8 घंटों तक पूछताछ की थी। उन्होंने हालांकि खुद को फंसाए जाने का दावा किया। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने दाती महाराज के छोटे भाई का भी नाम लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...