Skip to main content

अभिनेता गोविंदा पर लगा बलि चढ़ाने का आरोप



 मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी पत्नी के साथ सोमवार को गुवाहाटी के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में पहुंचे थे. इस पर गायक जुबीन गर्ग ने बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी पर पर मंदिर में भैंस की बलि देने का आरोप लगाया था. जिसके बाद यह खबर सुर्ख़ियों का केंद्र बन गई जहाँ कई संगठन और लोग गोविंदा के बारे में भला बुरा बोलने लगे तो वहीँ, गायक जुबीन गर्ग इस पर उलटे फंस गए. इस बात से पर्दा साफ़ करते हुए मंदिर समिति के कार्यकर्त्ता भूपेश शर्मा ने गोविंदा द्वारा किसी प्रकार की बलि देने वाले से इंकार कर दिया.
भूपेश शर्मा ने बताया, 'गोविंदा मंदिर में लगभग 15 मिनट तक रुके. उन्होंने किसी भी प्रकार की बलि नहीं दी है. आगे उन्होंने यह भी कहा कि, 'यदि कोई बलि देता है तो भी हम उसे नहीं रोक सकते हैं क्योंकि यह पुराने समय से परंपरा रही है.' उन्होंने कहा, 'मंदिर में प्रतिदिन लगभग 20 हजार लोग दर्शन के लिए आते हैं, जिसमें से 50 लोग चाहते हैं कि बलि दी जाए.
बता दें की असम के जोहराट के रहने वाले जुबीन गर्ग ने पिछले दिनों कहा था, 'मैंने सुना है कि बॉलिवुड ऐक्टर गोविंदा ने यहां एक भैंस की बलि दी है. मैं यही कहूंगा खुद को बलिदान करना सीखो. मां कामाख्या कोई बलि नहीं चाहती हैं. मैंने हमेशा पशुओं की बलि के खिलाफ आवाज उठाई है. बलि प्रथा बंद होनी चाहिए.
बता दें कि जल्द फिल्म 'रंगीला राजा' में नज़र आएंगे. ये फिल्म इस साल 15 अगस्त को देशभर के सिनेमागभारों में रिलीज़ किया जाएगा. इस फिल्म का निर्देशन पहलाज निहलानी कर रहे हैं. फिल्म में गोविंदा का एक नया रूप देखने मिलेगा. इस फिल्म के लिए गोविंदा ने अपनी फिटनेस के लिए जबरदस्त काम किया है. वहीँ गोविना के डांस के लिए चिन्नी प्रकाश कोरियोग्राफी की है.

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

आँनलाइन फार्मेसी के खिलाफ आज दवा दुकानदार हड़ताल पर

मुंब्रा। ई-कॉमर्स से दवा बिक्री होने के खिलाफ आज शुक्रवार को देशभर के दवा दुकानदार हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल में दिल्ली में मौजूद 12 हजार से अधिक दवा विक्रेता शामिल होंगे। हालांकि, अस्पतालों में स्थित दवा दुकानों को हड़ताल से बाहर रखा गया है। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ दुकानदारों ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की भी तैयारी की है। इस बारे में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआइओसीडी) के अध्यक्ष जेएस शिंदे ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार ने इंटरनेट के जरिये दवाओं की बिक्री यानी ई-फार्मेसी को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस कदम के खिलाफ 28 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस हड़ताल में देशभर के 7 लाख खुदरा व 1.5 लाख थोक दवा दुकानदार शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इन साढ़े आठ लाख दुकानों से करीब 40 लाख स्टॉफ जुड़े हैं। इसके अलावा 1.5 से 2 करोड़ औषधि प्रतिनिधि भी हड़ताल में शामिल होंगे, क्योंकि ऑनलाइन फार्मेसी से इनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एआइओसीडी के महासचिव राजीव सिंघल ने कहा कि सवाल मात्र व्...