Skip to main content

कैराना उपचुनाव: जाट पुरुष और महिलाओं ने रोजादार मुस्लिम महिलाओं के लिए मतदान करने के लिए छोड़ी लाइनें




  कैराना। नवंबर 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट और मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव की खाई इतनी गहरी हो गई थी, जिससे लगने लगा था कि इनमें अब कभी नहीं पटेगी, लेकिन पांच साल बाद कैराना उपचुनाव ने पूरी सूरत ही बदल दी और एक बार फिर दोनों समुदाय के बीच बेहतर तालमेल दिखा।
बता दें कि कैराना लोकसभा उपचुनाव में हुए मतदान ने ऐसी मिसाल पेश की है, जो देश के कई हिस्सों में बार-बार बनते सांप्रदायिक तनाव को दूर करने के लिए नजीर बन सकता है।
रमजान का महीना और भीषण गर्मी के बीच कैराना लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान हो रहा था। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी थी। इस बीच जब मुस्लिम मतदाता रोजा रखकर वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो जाट समुदाय ने उनके लिए पोलिंग बूथ खाली कर दिया।
शामली जिले के ऊनगांव और गढ़ीपोख्ता कस्बा जाट बहुल इलाका माना जाता है। इन दोनों बूथ पर नजारा ऐसा देखने को मिला कि लोग आश्चर्यचकित रह गए।
बूथ पर मतदान के लिए जाट समुदाय की महिलाएं पहले से लगी हुई थीं। इस बीच मुस्लिम महिलाएं भी वोट डालने के लिए पहुंचीं, तो जाट महिलाओं ने उन्हें आगे कर अनोखी मिसाल पेश कर दी।
बूथ पर पहले से खड़ीं जाट महिलाओं ने मुस्लिम महिलाओं से कहा ‘बहन आप पहले वोट डाल लीजिए क्योंकि आप रोजे से हैं. मैं तो बाद में भी वोट डाल लूंगी।
गढ़ीपोख्ता कस्बे के बूथ पर चौधरी राजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ वोट डालने के लिए कतार में लगे हुए थे। ऐसे में 55 वर्षीय बसीर वोट डालने के लिए पहुंचे, तो राजेंद्र सिंह ने उन्हें आगे कर दिया और खुद पीछे लाइन में लग गए। पीछे लाइन में लगते हुए कहा कि आप रोजे से हैं, इसलिए पहले आप वोट डाल लें, हम तो बाद में भी वोट डाल लेंगे।
पश्चिम यूपी में मुस्लिम और जाट समुदाय के बीच खड़ी नफरत की दीवार टूटती दिख रही है। बता दें कि 2013 से पहले जाट और मुस्लिम समुदाय के बीच बेहतर तालमेल थी। इस इलाके के जाट और मुस्लिम वोटों को एकजुट करके चौधरी अजित सिंह ने कई बार सत्ता का स्वाद चखा है, लेकिन मुजफ्फरनगर दंगे से रिश्ते में खटास आ गई थी।
कैराना उपचुनाव में आरएलडी ने तबस्सुम हसन को उम्मीदवार बनाया था। जबकि बीजेपी ने हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...