Skip to main content

बुर्जुग मां को पुलिसकर्मी बेटा कर रहा है परेशान




इंदौर. पुलिस विभाग में पदस्थ बेटे ने बुर्जुग मां को घर से निकाल दिया। गुजर बसर के लिए मां दर दर की ठोकर खाने पर मजबूर है। पुलिस अफसरों के पास बुर्जुग महिला ने भरण पोषण का पैसा दिलवाने की गुहार लगाई। पुलिसकर्मी की जांच के आदेश डीआईजी ने दिए है। मंगलवार को पुलिस जनसुनवाई में बुर्जुग महिला शिकायत लेकर पहुंची। उनका बेटा विक्रम इंदौर में पुलिस विभाग में पदस्थ है।
पति की मौत के बाद से बेटे ने बुर्जुग मां की देखरेख बंद कर दी। ये देखकर छोटे बेटे ने भी मां को साथ रखने से इनकार कर दिया। दोनो बेटो द्वारा घर से निकाले जाने पर वे काफी समय से इधर उधर भटकने को मजबूर है। दोनो बहुए भी उन्हें परेशान करती है। हालत ये है कि अब उनकी गुजर बसर ही नहीं हो पा रही। इसी के चलते वे बेटे की शिकायत लेकर पहुंची। उन्होंने अफसरों से कहां है कि बेटे से भरण पोषण के लिए पैसा दिलाया जाए। ताकि वे आराम से रह सके। पुलिसकर्मी बेटे के खिलाफ शिकायत पर पुलिस अफसरों ने गंभीरता से उसे वरिष्ठ नागरिक पुलिस पंचायत को दिया है। बेटे को बुलाकर कॉउसलिंग की जाएगी। वह अगर बुर्जुग मां की देखरेख नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होंगी। डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि जनसुनवाई में करीब २५ शिकायतें आई है जिसमें बहू व बेटे बुर्जुग माता-पिता को परेशान कर रहे है। सभी मामलो में पुलिस कॉउसलिंग कर उन्हें मदद दिलवाएंगी। मंगलवार को काफी शिकायतकर्ता जनसुनवाई में पहुंचे थे। इसी के चलते पहली बार डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र व एसपी पश्चिम विवेक सिंह ने एक साथ बैठकर शिकायतों को सुना
ये भी आए मामले
- महालक्ष्मी नगर निवासी विजय पिता ऋषिराज को निजी बैंक का ईमेल आईडी हैक कर ईमेल भेजा गया। इसमें उससे डेबिट कार्ड की जानकारी देने को कहा। बैंक का ईमेल होने से विजय ने कार्ड की जानकारी दे दी। जानकारी का उपयोग कर ठगोरो ने खाते से ९ हजार रुपए का मोबाइल का बिल भर दिया। विजय ने बैंक व पुलिस अफसरों को मामले की शिकायत की है। एटीएम कार्ड ठगी का इस तरह का पहला मामला सामने आया है जिसमें फोन की बजाए ईमेल हैक कर जानकारी ली गई।
- सराफा व्यापारी अंसार अली ने निजी बैंक द्वारा होम लोन ट्रांसफर करवा धोखाधड़ी की शिकायत की। उनकी मासिक किश्त २० हजार रुपए होती है जिसके बदले बैंक ३५८०० रुपए वसूल रही है। पुलिस ने मामले में जांच के आदेश दिए।
- चंदन नगर इलाके की महिला अजंली ने पार्षद के देवर पर पिस्टल दिखाकर धमकाने व दुव्र्यवहार का आरोप लगाया। बिल्ंिडग में कार पॉर्र्किंग को लेकर एक महिला से उनका विवाद हुआ। महिला ने फोन कर पार्षद के देवर को बुलाया था। चंदन नगर पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। अफसरों ने सीएसपी अन्नपूर्णा को जांच के आदेश दिए है।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...