Skip to main content

उपचुनाव: बीजेपी ने खोयी दो सीटें,आरएलडी-एनसीपी को हुआ फायदा, कांग्रेस - आरजेडी भी रही फायदे में



  पालघर: लोकसभा की 4 सीटों में दो बीजेपी ने खो दी, जबकि दो पर विपक्ष का साझा उम्मीदवार विजयी रहा। विधानसभा की 10 सीटों पर चुनाव हुए।
इनमें कांग्रेस को पंजाब मे एक सीट का फायदा हुआ, जबकि आरजेडी ने एनडीए के प्रत्याशी को हराकर बिहार में साझा विपक्ष के लिए नयी उम्मीद पैदा की है। झारखण्ड में भी कांग्रेस समर्थित जेएमएम ने दोनों सीटों पर बीजेपी से तगड़ा संघर्ष करते हुए जीत हासिल की।
*लोकसभा की 4 सीटों में 2 सीटें बीजेपी ने गंवाई, दो बचाने में कामयाब*
4 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। चारों बीजेपी की जीती हुई सीट थी। कैराना आरएलडी ने झटक ली, तो भंडारा गोंदिया एनसीपी ने। नगालैंड की सीट पर बीजेपी समर्थित एनडीपीपी को विजयश्री मिली है तो महाराष्ट्र की पालघर सीट भी बीजेपी बचाने में कामयाब रही है।
यानी दो सीटें छिन गयी हैं, दो बरकरार रही हैं।
कैराना में लोकसभा चुनाव आरएलडी प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने जीता। आरएलडी प्रत्याशी अजित सिंह के साथ तबस्सुम हसन।
*कैराना*: यूपी की कैराना में आरएलडी प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने बीजेपी उम्मीदवार मृगांका सिंह को पराजित कर दिया। यहां आरएलडी को बीएसपी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का समर्थन था। बीजेपी से यह सीट आरएलडी ने छीन ली है। यह सीट बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के निधन से खाली हुई थी। उनकी बेटी मृगांका सिंह को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया।
बीेसपी-एसपी गठजोड़ ने देश में 2019 के लिए नया फॉर्मूला दे दिया। कैराना में एक बार फिर यह फॉर्मूला सही साबित हुआ। महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया में भी जहां एनसीपी उम्मीदवार ही विपक्ष का साझा प्रत्याशी था जिनकी जीत हुई।
*भंडारा-गोंदिया*: महाराष्ट्र की भंडारा गोंदिया सीट बीजेपी बनाम अन्य का अखाड़ा बना था। यहां से बीजेपी के सांसद नाना पटोले ने इस्तीफा दिया था। वही नाना पटोले, जिन्होंने आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी उन्हें बोलने नहीं देते। यहां शिवसेना ने उम्मीदवार नहीं दिया। कांग्रेस ने एनसीपी को समर्थन दिया। एनसीपी और बीजेपी की आमने-सामने की टक्कर हुई। इसमें बीजेपी को मात मिली। एक तरह यूपी दोहरा दिया गया भंडारा गोंदिया में।
महाराष्ट्र में भी उपचुनाव नतीजे ने बीजेपी की मुसीबत बढ़ा दी है। यहां दो लोकसभा सीटों में एक ही बीजेपी बचा पायी।
*पालघर*: पालघर लोकसभा सीट बीजेपी ने जरूर बचा ली है लेकिन शिवसेना ने जबरदस्त टक्कर दी। यहां कांग्रेस, बहुजन विकास अघाड़ी और सीपीएम के उम्मीदवार भी खड़े थे। यह सीट बीजेपी सांसद चिंतामन वनागा के निधन के कारण खाली हुई थी। शिवसेना ने उनके बेटे श्रीनिवास वनागा को मैदान में उतारा तो बीजेपी ने पूर्व कांग्रेस नेता राजेंद्र गावित को टिकट दे दिया। लिहाजा बंटे हुए विपक्ष के बीच बीजेपी की जीत सुनिश्चित हो गयी। पालघर लोकसभा सीट भी संदेश देता है कि बीजेपी को हराना है तो एक हे बगैर सम्भव नहीं।
*नगालैंड*: नगालैंड लोकसभा सीट से बीजेपी समर्थित एनडीपीपी उम्मीदवार की जीत हुई। यहां कांग्रेस एनपीएफ उम्मीदवार का समर्थन कर रही थी। पूर्व मंत्री तोखेहो येपतेमी को पीडीए ने उम्मीदवार बनाया था जबकि एनपीएफ की ओर से सी अपोक जमीर उम्मीदवार थे।
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में एनडीए को एक और मात मिली है। जोकीहाट में आरजे़डी ने एनडीए को हराकर नीतीश कुमार और बीजेपी को एक साथ पटखनी दी है।
*विधानसभा की 8 सीटें जिनके पास थीं, उन्हीं के पास रहीं*
विधानसभा की 10 सीटों की बात करें तो नूरपुर में समाजवादी पार्टी, उत्तराखण्ड की थराली सीट पर बीजेपी, मेघालय की अंपाती में कांग्रेस, केरल के चेंगनूर में सीपीएम, पश्चिम बंगाल की महेशताला सीट और झारखण्ड की सिल्ली व गोमियां की सीटें जेएमएम ने सीटें बरकरार रखीं।
*आरजेडी-कांग्रेस को एक-एक सीट का फायदा*
बिहार के अररिया में आरजेडी ने जेडीयू से सीट छीनी है, जबकि पंजाब के शाहकोट में कांग्रेस ने अकाली दल से उनकी सीट छीन ली है।
नूरपुर में सपा की जीत : यूपी में समाजवादी पार्टी की सीट रही नूरपुर विधानसभा सीट पर दोबारा समाजवादी पार्टी का कब्जा हो गया है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नईमुल हसन ने 10 हजार वोटों से जीत दर्ज की। बीजेपी विधायक लोकेंद्र सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी, जहां से उनकी पत्नी अवनी सिंह को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया था। बीजेपी से यह सीट समाजवादी पार्टी छीनने में कामयाब रही।
*जोकीहाट में आरजेडी जीता*: बिहार के अररिया जिले की जोकीहाट सीट जेडीयू के पास थी। जेडीयू विधायक सरफराज आलम के इस्तीफा देकर सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हुई थी। वे आरजेडी में चले गये। अब आरजेडी ने जेडीयू से ये सीट जीत ली है। आरजेडी के उम्मीदवार शाहनवाज ने 41,224 वोटों से जीत हासिल की है। बीजेपी-जेडीयू गठबंधन सरकार के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है जोकीहाट की सीट पर आरजेडी की जीत।
*पलूस काडेगांव में कांग्रेस की विजय*: महाराष्ट्र की पलूस काडेगांव सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की निर्विरोध जीत हुई। यह सीट कांग्रेस ने बचा ली है। यहां से कांग्रेस के पूर्व मंत्री पटंगराव कदम विधायक थे। उनके निधन के बाद उनके बेटे विश्वजीत कदम को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया। शिवसेना ने कांग्रेस को समर्थन दिया। बीजेपी चुनाव मैदान में उतरी ही हीं।
*महेश ताला में टीएमसी की जय*: पश्चिम बंगाल की महेश ताला विधानसभा सीट पर टीएमसी ने अपनी सीट बचा ली है। दिवंगत विधायक कस्तूरी दास के पति दुलाल दास ने यह उपचुनाव जीत लिया है। बीजेपी ने यहां से सीबीआई के पूर्व संयुक्त निदेशक सुजीत घोष को उम्मीदवार बनाया था। वाम मोर्चे की भी हार हो गयी।
*थराली सीट बीजेपी ने बचायी*: उत्तराखण्ड में बीजेपी ने कांटे की टक्कर में थराली सीट बचा ली है। बीजेपी विधायक मगनलाल शाह के निधन से खाली हुई इस सीट पर बीजेपी की उम्मीदवार मुन्नी देवी ने कांग्रेस के जीतराम को हरा दिया।
अंपाती पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार : मेघालय में अंपाती सीट कांग्रेस ने जीत ली है। यहां कांग्रेस ने मुकुल संगमा की बेटी मियानी डी शिरा को उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस के केलेंट जी मोमिन को 3191 वोटों से हराया।
*चेंगनूर में सीपीएम का कब्जा कायम*: केरल के चेंगनूर सीट पर सीपीएम ने सफलता हासिल की है। यहां एलडीएफ ने अपनी सीट बचायी है। यहां सीपीएम उम्मीदवार ने 20,956 सीटों से जीत दर्ज की। यूडीएफ और बीजेपी के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। यूडीएफ ने डी विजय कुमार को और बीजेपी ने पीएस श्रीधरन पिल्लई को उम्मीदवार बनाया।
*शाहकोट में कांग्रेस ने छीनी सीट* यंजाब के शाहकोट पर कांग्रेस आसानी से चुनाव जीत गयी। यह सीट कांग्रेस ने अकाली दल से छीनी है। कांग्रेस के उम्मीदवार हरदेव सिंह ने अकाली दल के उम्मीदवार नायब सिंह को हराया। नायब सिंह इसी सीट विधायक रहे अजित सिंह के बेटे हैं जिनके निधन के कारण यह उपचुनाव हुए।
*सिल्ली में जेएमएम की जीत*: झारखण्ड में सिल्ली सीट पर जेएमएम ने अपनी सीट बचा ली है। यह सीट अमित जेएमएम विधायक अमित महतो को अयोग्य करार दिए जाने के कारण खाली हुई थी। बीजेपी समर्थित आजसू उम्मीदवार व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को यहां हार का सामना करना पड़ा है। अमित महतो की पत्नी सीमा महतो ने उन्हें हराया।
*गोमिया में भी जेएमएम की जय* : झारखण्ड के गोमिया में जेएमएम उम्मीदवार जीत की ओर है। जेएमएम उम्मीदवार बबीता ने बीजेपी के माधवलाल सिंह और आजसू के लंबोदर महतो को पीछे छोड़कर जीत की ओर हे।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...