Skip to main content

जिस बिमारी से लोग किताब तक नहीं उठाते, अनुष्का ने टाँप कर दिखाया




गुरुग्राम. ईश्वर कई बार यह साबित करता है कि मेरा अस्तित्व है और वो मैं इंसान के आत्मविश्वास, जिद और जुनून के के समय उसका साया बन जाता हूं. स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी, यह उस बीमारी का नाम है जिसका इलाज दुनिया के किसी डॉक्टर के पास नहीं है. इससे ग्रस्त रोगी केवल दिन गुजारता है. करियर और पढ़ाई जैसे शब्द तो उसकी जिंदगी में कहीं दिखाई ही नहीं देते परंतु अनुष्का पांडा की बात कुछ और है. उसने कर दिखाया. 14 साल की अनुष्का ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 500 में से 489 अंक हासिल किए. वो देश भर में टॉपर है.
'क्या होता है स्पाइनल  मस्कुलर एट्रोफी (SMA),
यह एक आनुवंशिक रोग है, जो रीढ़ की हड्डी में मोटर न्यूरॉन नामक Nerves पर हमला करता है. ये कोशिकाएं व्यक्ति की मांसपेशियों (हाथों और पैरों) से संवाद करती हैं जिन्हें आप नियंत्रित कर सकते हैं. जब न्यूरॉन्स काफी घट जाते हैं तो मांसपेशियां अत्याधिक कमजोर हो जाती हैं. जिससे आपका चलना, उठना-बैठना, सांस लेने में काफी दिक्कत होती है. इससे खाना निगलने में मुश्किल होती है और सिर एवं गर्दन पर आपका नियंत्रण भी काफी हद तक प्रभावित होता हैं.
राजस्थान के भिवाड़ी की एक कंपनी में कार्यरत अनुष्का के पिता ने अपनी बेटी की कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे अपनी बेटी पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन अनुष्का के दृढ़ संकल्प और लगन का ही परिणाम है. गुरुग्राम के सेक्टर 67 में रहने वाली अनुष्का अपनी कामयाबी पर कहती हैं, 'मैं बहुत खुश हूं, आखिर मेरी मेहनत रंग लाई. यह पल मेरे लिए बहुत ख़ास है.
अनुष्का ने बताया कि कैसे उन्होंने परीक्षा के लिए अपनी तैयारी की. अनुष्का ने कहा 'पहले दिन से ही मैंने अपनी पढाई को जारी रखा हुआ था, मैं अपने स्कूल को तहेदिल से शुक्रिया कहना चाहूंगी जहां से मुझे पूरा मिला. क्योंकि मैं एक विशेष छात्रा हूं इसलिये स्कूल ने मुझे परीक्षा के समय में सारी सुविधाओं को उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी ताकि मैं परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकूं.

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...