Skip to main content

डॉक्टर कफील खान रात में बने हिरो, सीएम के आते ही बने विलेन







 यूपी। 10 और 11 अगस्त की दरम्यानी रात. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का बीआरडी मेडिकल कॉलेज. अचानक अफरातफरी मचने लगी. वॉर्ड से बच्चों के रोने की आवाज तो रोज आती है लेकिन उस रात बच्चों के परिजन बिलख रहे थे. बात चली कि ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई है. बच्चे मर रहे हैं. इसी बीच डॉक्टर खान आते हैं. कफील खान. कफील का मतलब होता है मददगार. अगले रोज से खबर छपने लगती है कि डॉक्टर कफील न होते तो करीब 100 और बच्चे मर जाते.
करीब 3 दर्जन बच्चों की जान तो चली ही गई. वो रात में अपनी गाड़ी से आए. खुद इधर-उधर फोन किए. अपने एक डॉक्टर दोस्त को फोन कर तुरंत ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम करवाया. खुद गाड़ी चलाकर ले गए और अपनी गाड़ी में सिलेंडर रख लाए. ये रात में हो रहा था. सुबह एक प्राइवेट कंपनी इस शर्त पर ऑक्सीजन सिलेंडर देने को तैयार हुई कि पेमेंट कैश में चाहिए. डॉक्टर कफील ने अस्पताल के कर्मचारी को तुरंत अपना एटीएम थमा दिया. डॉक्टर साहब के खाते से 10 हजार निकाले गए. जिस ट्रक से ऑक्सीजन सिलेंडर आए उसके ड्राइवर को पैसे दिए गए. इतना काफी था. डॉक्टर कफील अब तक हीरो बन चुके थे.
रिहाई वास्ते की मुहर डॉक्टर कफील खान के हाथ पर लगी तो वो जेल से छूटकर घर पहुंच गए. लेकिन अभी तक बच्चों की मौत के दाग पूरी तरह धुले नहीं हैं. सिर्फ जमानत मिली है केस से रिहाई नहीं,
अखबारों में डॉक्टर कफील की तस्वीरें छप रही थीं. शर्ट-टाई में क्लीन शेव्ड डॉक्टर कफील खुले आसमान के नीचे एक बच्चे का इलाज जैसा कुछ कर रहे हैं. मां बिलख रही है. सबने कहा वाह-वाह डॉक्टर कफील ने इंसानियत पर कितना बड़ा अहसान किया. लेकिन ‘पल में तोला पल में माशा कितने रंग बदलती है’ की तर्ज पर डॉक्टर कफील पर मीडिया कवरेज बदल चुकी थी. हीरो कहलाने वाले विलेन बन गया. कैसे. वो ऐसे कि अगले दिन इस अस्पताल में आए सीएम योगी आदित्यनाथ.
इंसेफ़ेलाइटिस वॉर्ड के प्रभारी डॉ कफ़ील ख़ान पर कार्रवाई का सिलसिला चल निकला. उनके साथ ही 8 और लोगों पर भी मामला चल रहा है. खबर थोड़ा अंदर तक खोजी गई तो पता चला कि सरकारी डॉक्टर होते हुए डॉक्टर कफील अपनी पत्नी के प्राइवेट अस्पताल से जुड़े रहे. कहने वाले कह रहे थे कि डॉक्टर कफील बीआरडी अस्पताल के लिए आई ऑक्सीजन का इस्तेमाल अपनी पत्नी के अस्पताल के लिए करते थे. डॉक्टर कफील को 8 महीने जेल में रहना पड़ा. अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. घर पहुंचने के बाद परिजनों से मिल कर बहुत रोए और अपनी दर्द भरी दास्तान लोगों को सुना रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...