Skip to main content

एनसीपी के दो कार्यकर्ताओं की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या




महारााष्ट्र। अहमदनगर में तीन बाइक सवार हमलावरों ने एनसीपी के जिला महासचिव 29 साल के योगेश रालेभट और एक अन्य पार्टी कार्यकर्ता राकेश रालेभट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
महाराष्ट्र के अहमदनगर में  एनसीपी के दो कार्यकर्ताओं की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शनिवार की शाम करीब 7 बजे की है। तीन बाइक सवार हमलावरों ने  एनसीपी के जिला महासचिव 29 साल के योगेश रालेभट और एक अन्य पार्टी कार्यकर्ता राकेश रालेभट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
 हत्या की वजह राजनैतिक है या कुछ और यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने इस डबल मर्डर को अंजाम दिया है। एनसीपी कार्यकर्ता योगेश रालेभट और राकेश रालेभट पर मोटरसाइकल से आए अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। दोनों की इस हमले में मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुटी है।
इसी महीने शिवसेना के कार्यकर्ताओं की हत्या के आरोप में एनसीपी विधायक संग्राम जगताप को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दामाद संग्राम को बचाने के लिए विधायक ससुर शिवाजीराव कार्डिले ने 250 कार्यकर्ताओं के साथ अहमदनगर के एसपी कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की थी। शिवाजीराव को भी बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
स्थानीय निकाय के उपचुनाव में अहमदनगर के पूर्व महापौर संदीप कोतकर के चचेरे भाई विशाल कोतकर कांग्रेस उम्मीदवार थे। वहीं, शिवसेना ने विजय पटारे को उम्मीदवार बनाया था। दोनों के बीच कांटे की टक्कर थी। जब चुनाव परिणाम आए, तो कांग्रेस महज 454 वोटों से जीत गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के पहले से शिवसेना और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं में राजनीतिक विवाद चल रहा था। लोगों का कहना है कि इसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...