Skip to main content

विमान की गड़बड़ी पर राहुल गांधी बोले- 8 हजार फीट की ऊँचाई से अचानक नीचे आया प्लेन, मुझे लगा - मै तो गया





दिल्ली: दिल्ली में हुई जन आक्रोश रैली में राहुल गांधी ने पहली बार विमान में गड़बड़ी की बात कही। राहुल ने कहा कि अचानक 8 हजार फीट की ऊंचाई से प्लेन नीचे आया, उस दिन मुझे लगा- मैं तो गया।
राहुल गांधी ने कहा कि उस दिन तो मैं अंदर से पूरी तरह से हिल गया था। मेरे दिमाग में एक ही बात चल रही थी कि मैं तो गया। उन्होंने कहा कि इस बार वो देश के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं को बताना चाहते हैं कि कैसे उन्हें तीन दिन पहले प्लेन यात्रा के दौरान लगा कि अब उनकी जान नहीं बचेगी और वो अंदर से हिल गए थे।
राहुल ने इस प्लेन की घटना के बारे में पहले कहीं जिक्र नहीं किया था। गौरतलब है कि तीन दिन पहले राहुल गांधी कर्नाटक चुनाव के कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी करने के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे। जिस दौरान प्लेन में उनको ये अनुभव हुआ था। अब राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के बाद वो कैलाश मान सरोवर यात्रा पर जाएंगे। जिसमें 15 दिन का वक्त लगेगा। इस दौरान वो राजनीति से दूर रहेंगे।
राजधानी दिल्ली में रविवार से कांग्रेस की 'जन-आक्रोश रैली' हो रही है। इस रैली में शामिल होने के लिए पूरे देश से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं।  राहुल गांधी ने रैली में जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि बीजेपी में अरुण जेटली, आडवाणी, किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री की बात नहीं सुनी जाएगी,सिर्फ मोदी और शाह की सुनी जाएगी।
बीजेपी के अध्यक्ष और नरेंद्र मोदी कभी ऐसी बात नहीं कर सकते हैं, क्योंकि उनकी पार्टी में एक ही आदमी की चलती है। राहुल का कहना है कि हमारी पार्टी में अलग-अलग राय होती हैं, सलमान खुर्शीद जी यहां बैठे हैं। कुछ दिनों पहले इन्होंने अलग राय दी। लेकिन मैं अलग राय देने वाले खुर्शीद जी की रक्षा करूंगा।
राहुल ने कहा कि कांग्रेस में 18 साल से लेकर 80 साल तक के लोगों को सम्मान मिलेगा, जो आदर नहीं देगा, मैं उसपर कार्रवाई करूंगा। हमने देश को जोड़ने का काम किया है, हमने देश की महिलाओं, आदिवासियों, दलितों की रक्षा करने का काम किया है, ये हमारा काम है। वहीं राहुल ने आगे कहा कि हिंदुस्तान की इमारत के लिए कांग्रेस पार्टी पानी है, जैसे हर इमारत के लिए पानी सबसे जरूरी होता है।
60 महीनों में मोदी जी ने देश को बेरोजगारी दी, गब्बर सिंह टैक्स दिया, छोटे दुकानदारों को खत्म किया, चीन के सामने खड़े नहीं हो पाए। मोदी जी ने कहा था कि 70 साल कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, मुझे 60 महीने दो मैं देश बदल दूंगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। किसी भी पीएम ने आजतक ऐसा काम नहीं किया, जो नरेंद्र मोदी कर रहे हैं,    देश में विदेश में ज्यादा रहते हैं, इसलिए लोगों में गुस्सा है।
बता दें कि रैली में राहुल गांधी ने एक बार फिर से नोटबंदी पर सवाल खड़े कर दिए। राहुल ने कहा कि नोटबंदी के चक्कर में जनता को लाइन में लगाया गया। मोदी भ्रष्टाचार का विरोध करते हैं और कर्नाटक में उनके पीछे बीएस येदियुरप्पा खड़े होते हैं। राहुल का कहना है कि मोदी भाषण देते हैं और लोग उसमें सच्चाई खोजते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...