Skip to main content

पांच वर्षीय बालिका का अपहरण कर हत्या करने वाली, महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार



नालासोपारा: पिछले सप्ताह 24 मार्च 2018 रात 8 बजे के आसपास लापता अंजलि हत्या मामले की गुत्थी सुलझाते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तुलिंज पुलिस स्टेशन के अपर पुलिस अधीक्षक राज तिलक रोशन ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 24 मार्च को नालासोपारा पूर्व के विजयनगर से लापता पांच वर्षीय अंजलि संतोष सरोज का अपहरण हो गया था। जिसके परिजनों ने 25 मार्च को लापता होने का मामला नजदीकी तुलिंज पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया गया था। पुलिस द्वरा विजय नगर छेत्र में लगे सभी सी सी टीवी खंगालने पर पता चला कि अंजलि एक महिला के साथ नागिनदास पाड़ा के तरफ जाते दिखी। अंजलि के माता पिता ने उस महिला को पहचाने से साफ इंकार कर दिया। उसी दौरान गुजात के नवसारी रेलवे स्टेशन के महिला सौचालय में एक बच्ची का शव मिलने की खबर तुलिंज पुलिस स्टेशन को मिली, जिसके बाद शव का शिनाख्त लापता हुई अंजलि के रूप में हुआ। जिसके बाद मृतक बालिका अंजलि के परिजनों और स्थानीय लोगो द्वारा तुलिंज पुलिस स्टेशन का घेराव व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी व लापरवाही का आरोप भी लगाया था।साथ ही अंजलि हत्या मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग भी किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुये पालघर अधीक्षक मंजूनाथ सिंगे, अपर पुलिस अधीक्षक राज तिलक रोशन, उपविभागीय पुलिस अधिकारी जयंत वजबले, तुलिंज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर खैरनार और पो.निरीक्षक के .डी कोल्हे के मार्गदर्शन में एक स्पेशल टीम गठित की गई। पुलिस में मृतक बालिका के पिता का मोबाइल के फोन डिटेल के आधार पर विजय नगर से अनिता वघेला (24) को हिरासत में ले कर पूछताछ किया, पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज तिलक रोशन ने बताया कि मृतक बालिका के पिता का प्रेम संबंध आरोपी महिला से लगभग 6 -7 सालों था और बालिका के पिता ने आरोपी महिला का दो बार गर्भपात भी कराया था।शादी से इंकार करने के बाद प्रेमिका में बदला लेने के लिए प्रेमी के बेटी अंजलि को लालच दे कर पहले उसे विरार ले गई और फिर गुजरात के नवसारी स्टेशन के महिला सौचालय में ले जाकर अंजलि का गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया। सूत्रों की माने तो अंजलि हत्या मामले में पुलिस के खिलाफ नागरिकों के साथ आरोपी महिला ने भी आंदोलन में हिस्सा लिया था। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राज तिलक रोशन और उनकी टीम ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया और जनता का कानून व्यवस्था पर से उठता विश्वास कायम रखा।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...