Skip to main content

सीबीएसई 10वीं-12वीं पेपर लीक मामले की जांच के लिए, दिल्ली पुलिस ने गठित की एसआईटी




दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं कक्षा के कथित प्रश्न-पत्र लीक मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने अपराध शाखा का एक विशेष जांच दल एसआईटी (SIT) गठित किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं कक्षा के कथित प्रश्न-पत्र लीक मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने अपराध शाखा का एक विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है। स्पेशल पुलिस कमिश्नर आर.पी. उपाध्याय ने एसआईटी के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “एसआईटी का नेतृत्व संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार करेंगे। जांच करने वाली एसआईटी में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रैंक के पुलिसकर्मी शामिल हैं।” बता दें सीबीएसई द्वारा अपराध शाखा में 2 मामले दर्ज कराए जाने के बाद एसआईटी का गठन किया गया। पहला मामला मंगलवार शाम दर्ज हुआ, जिसमें CBSE की 12वीं के अर्थशास्त्र विषय के प्रश्न-पत्र लीक और बुधवार को 10वीं के गणित विषय का प्रश्न-पत्र लीक का मामला दर्ज किया गया।
12वीं कक्षा की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा 26 मार्च 2018 को आयोजित हुई थी। वहीं 10वीं कक्षा के गणित विषय की परीक्षा 28 मार्च को हुई। सीबीएसई ने दोनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया है। दोनों परीक्षाओं की नई तिथि और अन्य जानकारियों की घोषणा CBSE अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक सप्ताह के अंदर कर देगा। आपको बता दें बारहवीं कक्षा के अकाउंटेंसी का प्रश्न पत्र भी कथित तौर पर लीक होने की भी खबर है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बातचीत में पेपर लीक होने की पुष्टि की थी लेकिन CBSE ने इससे इनकार किया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पेपर लीक पर दुख जताते हुए प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने छात्रों और अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि आगे से सारी परीक्षाएं लीकप्रूफ होंगी। इसके अलावा जावड़ेकर ने कहा कि पेपर लीक केस की पुलिस जांच अहम मोड़ पर है, लिहाजा वह जांच के विषय में ज्यादा कुछ नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ हिस्सों में पेपर वॉट्सऐप पर लीक हुए थे और इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि अब से प्रश्न पत्रों के वितरण में सुरक्षा को पहले से ज्यादा सख्त किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...