Skip to main content

शिवसेना के पोस्टर में इज्तेमा में जाने वाले मुस्लिमो से दुआ की दरख़्वास्त



 मुंबई। औरंगाबाद में शनिवार से सोमवार 26 फरवरी की शाम तक चलने वाले इज्तेमागाह मे जाने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों से शिवसेना ने दुआ की दरख़्वास्त का जगह जगह होर्डिंगे लगाई थी। ब्लॉगर सोनम महाजन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शिवसेना का पोस्टर डालते हुए लिखा - "उद्धव और आदित्य ठाकरे मुस्लिम तीर्थयात्रियों से शिवसेना के लिए प्रार्थना करने की सिफारिश कर रहे हैं।" सोनम के इस ट्वीट पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और शिवसेना को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में तीन दिन तक चलने वाले इज्तिमा को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग काफी उत्साहित थे। शनिवार से जलगांव में आयोजित इज्तिमा के लिए देश और दुनिया भर से लोग यहां पहुंचें, और तीन दिन चलने के बाद सोमवार को देर शाम दुआ के साथ इज्तिमा को समाप्त कर दिया गया। इस में देश विदेश के भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया, जिसके लिए आयोजकों ने हर प्रकार की सुविधा के इंतजाम किए थे। वहीं, शिवसेना ने भी इज्तिमा में जाने वाले लोगों से दुआ की दरख्वास्त की पोस्टर लगाई थी, जिसके बाद से ट्विटर यूजर्स उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे को ट्रोल कर रहे हैं। शिवसेना द्वारा इज्तिमा को लेकर जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स पर बाल ठाकरे, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की फोटो लगी है, जिस पर लिखा है इज्तिमा में जाने वाले सभी भाइयों से दुआ की दरख्वास्त। इन पोस्टरो को लेकर कुछ हिंदू लोगों का कहना है कि यह देखकर आज बालासाहेब की आत्मा रो रही होगी। ब्लॉगर सोनम महाजन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शिवसेना का पोस्टर डालते हुए लिखा – “उद्धव और आदित्य ठाकरे मुस्लिम तीर्थयात्रियों से शिवसेना के लिए प्रार्थना करने की सिफारिश कर रहे हैं।” सोनम के इस ट्वीट पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और शिवसेना को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने इस पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा – “हिंदू शेर स्वर्गीय श्री बाला साहेब ठाकरे जी की आत्मा यह देख कर रो रही होगी कि उनके बाद ये लोग भीख मांगने उतर गये, जिनको वो एक ललकार में पेशाब करवा देते थे।”
एक ने लिखा – “इनको अब दुआ भी नहीं बचा सकती।” एक ने लिखा – “आज पता चला शेर के जाने के बाद क्या हाल होता है।” एक ने लिखा – “यह बाला साहेब की शिवसेना नहीं है।” एक ने लिखा – “बाल ठाकरे जरूर स्वर्ग में आंसू बहा रहे होंगे।” इसी प्रकार कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव ठाकरे को ट्रोल किया। आपको बता दें कि इज्तिमा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, क्योंकि कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग पहुंच सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...