Skip to main content

दुल्हन की तरह सजाकर राजकीय सम्मान के साथ, श्रीदेवी की हुई अंतिम विदाई






मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई हो गई। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ है। श्रीदेवी को अंतिम विदाई के लिए लाल रंग की बनारसी साड़ी में दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रद्धांजलि देकर आ रहे कलाकारों के मुताबिक श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मांग भरी गई है। माथे पर लाल बिंदी और ओंठो पर लिपस्टिक भी लगी है। मोगरा के फूलों से भी सजावट की गई है। सेलिब्रेशन क्लब से तिरंगे में लपेटकर उनका पार्थिव शरीर श्मशान भूमि ले जाया गया। उनकी इस अंतिम यात्रा में जिस वाहन में उनके पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा था, उसमें अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और मोहित मारवाह सवार थे। वाहन के साथ श्रीदेवी के हजारों फैन चल रहे थे। ग्रीन एकर्स कॉम्प्लेक्स ने दिवंगत अभिनेत्री के सम्मान में होली के मौके पर मनाए जाने वाले जश्न को रद्द कर दिया है।
'श्रीदेवी की इच्छा हुई पूरी"
अंतिम विदाई के लिए खास तैयारी की गई। जैसी श्रीदेवी की ख्वाहिश थी बिल्कुल वैसा ही किया जा रहा है। यह श्रीदेवी की आखिरी ख्वाहिश थी कि उन्हें आखिरी विदाई सफेद फूलों के साथ ही दी जाए और यही वजह है कि उनकी आखिरी दर्शन के लिए सफेद फूलों से सजाये ट्रक को तैयार करवाया गया है। श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने के लिए सफेद फूल से सजावट की गई है। वो ट्रक जिस पर श्रीदेवी का पार्थिव शरीर रखा जाएगा उसे भी सफेद रंग से रंगा गया है।
"बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि"
इससे पहले लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब के बाहर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड हस्तियों व जानी-मानी शख्सियतों के साथ ही हजारों आम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रीदेवी का सबसे पहले अंतिम दर्शन करने वालों में रेखा, ऐश्वर्या राय बच्चन, अरबाज खान, माधुरी दीक्षित नेने, अक्षय खन्ना, तब्बू, फराह खान, नितिन मुकेश, नील नितिन मुकेश, विद्या बालन, सुष्मिता सेन, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, मधुर भंडारकर, दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली, फरहान अख्तर, हेमा मालिनी, जया बच्चन, जॉन अब्राहम, सुलभा आर्या, अजय देवगन और काजोल जैसी हस्तियां शामिल रहीं। अधिकांश लोगों ने काले चश्मे पहन रखे थे और हाथ में फूल या छोटा गुलदस्ता ले रखा था। वे श्रीदेवी के पारिवारिक सदस्यों को गले लगाकर सांत्वना दे रहे थे।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...