Skip to main content

दुबई पुलिस ने श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से पूछताछ, मिल गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट



मुंबई।  दुबई में पुलिस और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के बीच फिलहाल बैठक चल रही है। बैठक के बाद ही डेथ सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। खबर है कि शाम 4.30 बजे तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगी। इसके बाद शव को एयरपोर्ट लाया जाएगा। दुबई पुलिस ने इस मामले में पति बोनी कपूर का बयान दर्ज कर लिया है। चार अधिकारियों की एक टीम ने ऑडियो और वीडियो दोनों तरीके से बोनी का बयान रिकॉर्ड किया है। सूत्र बताते हैं कि ये ब्यान करीब साढ़े तीन घंटे तक चला है। इसके अलावा दुबई पुलिस ने तीन और लोगों का भी स्टेटमेंट दर्ज किया है। ये वही लोग हैं जो बोनी के साथ श्रीदेवी को अस्पताल लेकर आए थे। इनके इलावा रशीद अस्पताल के दो डॉक्टरों और पांच और कर्मचारियों का भी ब्यान दर्ज किया है।
खलीज टाइम्स के मुताबिक, श्रीदेवी का शव जल्द ही उनके परिवारवालों को सौंप दिया जाएगा। दोपहर 2 बजे दुबई से प्राइवेट जेट रवाना होगा। शव को शाम तक मुंबई लाया जाएगा। पद्मश्री विजेता श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड सितारे अनिल कपूर के घर पहुंच चुके हैं। आज शाम को मुंबई के पवन हंस श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभिनेत्री श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का दुबई में पोस्टमार्टम किया गया है। श्रीदेवी का शनिवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। खलीज टाइम्स के अनुसार, यूएई के अधिकारियों ने श्रीदेवी का पोस्टमार्टम पूरा होने की पुष्टि की है।  उद्योगपति और श्रीदेवी के मित्र रहे अनिल अंबानी का चार्टर्ड प्लेन दुबई में है और उसी से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा। आपको बता दें कि बीते शनिवार रात अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ मोहित मारवाह की शादी में दुबई में जश्न मनाती नजर आने वाली श्रीदेवी के कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत ने कई सवाल उठा दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी की मौत के पीछे कुछ खास तरह की दवाई (ड्रग) बड़ी वजह मानी जा रही है। यहां तक कि कई वेबसाइट और पोर्टल में छपी खबरों के मुताबिक श्रीदेवी जवान दिखने और अपनी भूख मिटाने कि लिए ऐसी दवाओं का सेवन करती थीं जिससे उनके हार्ट को काफी नुकसान पहुंच सकता था। खबरों की मानें तो इन दवाइयों से ही श्रीदेवी की ऐसी हालत हुई। 

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...