Skip to main content

अभिनेत्री श्रीदेवी मौत से पहले दुबई में, फैमिली वेडिंग कर रही थीं एन्जाँय




मुंबई: अभिनेत्री के असामयिक मौत से दुनिया भर में उनके चाहने वाले स्तब्ध हैं. हर कोई उनकी फिल्मों, गानों और डांस के जरिए उन्हें याद करने की कोशिश कर रहा है. फैंस उनसे जुड़ी जानकारी जुटाने में लगे हैं. हरेक के जेहन में एक ही सवाल है भला बॉलीवुड की रूप की रानी कही जाने वाली श्रीदेवी अचानक दुनिया को कैसे अलविदा कह गईं. आपको बता दूं कि श्रीदेवी दुबई में पति बोनी कपूर के साथ भांजे की शादी में शामिल होने गई थीं. यहां वह इस शादी को पूरी तरीके से एन्जॉय कर रही थीं, लेकिन शनिवार देर रात अचानक से हार्ट अटैक आने के चलते उनका निधन हो गया.
श्रीदेवी की मौत के बाद उसी शादी समारोह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें श्रीदेवी काफी खुश नजर आ रही हैं, देखकर कहीं से ऐसा नहीं लग रहा है कि श्रीदेवी की तबियत खराब हो या उनके साथ कोई अनहोनी होने वाली हो. तस्वीर में उनके चेहरे पर मुस्कुराहट झलक रही है. यूं कहें कि दुनिया को अलविदा कहने से पहले श्रीदेवी की यह आखिरी तस्वीर है जिसमें वह मुस्कुरा रही हैं.
इस एक तस्वीर में श्रीदेवी के साथ उनके पति बोनी कपूर, बेटी खुशी कपूर और दूल्हा-दुल्हन भी दिख रहे हैं. महज 54 साल की उम्र में बॉलीवुड की इस महान अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया.
श्रीदेवी का निधन (24-25 फरवरी) रात 12 बजे के बाद हुआ, लेकिन बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन को इस बात का आभास शायद कुछ घंटे पहल ही हो गया था और इसीलिए उन्होंने इसके बारे ट्विटर पर लिखा भी. उन्होंने ट्वीट किया था, 'न जाने क्यूँ , एक अजीब सी घबराहट हो रही है.' गौरतलब है कि फिल्म 'खुदा गवाह' में अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी ने एकसाथ काम किया था. 8 मई 1992 को रिलीज हुई फिल्म 'खुदा गवाह' में श्रीदेवी ने बेनजीर का किरदार निभाया था, जबकि अमिताभ बच्चन 'बादशाह खान' की भूमिका में थे.
 "श्रीदेवी से जुड़ी कुछ खास बातें-:
- श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में एक तमिल फिल्म कंधन करुणई से कर दी थी. उन्होंने बाल कलाकार के रूप में तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी अभिनय किया था.
दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने के बाद श्रीदेवी ने साल 1979 में बतौर मुख्य कलाकार फिल्म 'सोलहवां साल' से अपने हिंदी फ़िल्म करियर की शुरुआत की.  80 के दशक में हिंदी फिल्मों में श्रीदेवी अपने चरम पर थीं. उन्होंने हिम्मतवाला, तोहफ़ा, मिस्टर इंडिया, नगीना जैसी सुपरहिट फिल्में दीं. उन्हें लेडी अमिताभ बच्चन कहा जाने लगा था. साल 1997 में फिल्म 'जुदाई' के बाद से श्रीदेवी 15 सालों के लिए फिल्मों से दूर रहीं. साल 2012 में फिल्म इंग्लिश-विंगलिश से उन्होंने वापसी की और वह भी सुपरहिट साबित हुई.
साल 2017 में श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' रिलीज हुई थी. श्रीदेवी ने फिल्मों में लंबी पारी खेली और 'मॉम' उनकी 300वीं फिल्म थी.

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...