Skip to main content

राजसमंद मर्डर: शंभूलाल का नया हेट विडियो आया सामने....



  राजस्थान।  अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ खड़ा हुआ है कि शंभूलाल को आखिर ये संदेश किस तरह भेजे गए. शंभूलाल ने कागज पर यह संदेश खुद लिखे या वीडियो शूट करने के लिए मोबाइल भेजने वाले लोगों ने ही उसे यह संदेश भी भेजा.
राजस्थान के राजसमंद में लव जेहाद के नाम पर एक मुस्लिम श्रमिक की हत्या करने वीडियो बनाने वाला शंभूलाल रैगर फिर से सुर्खियों में है. जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद शंभूलाल ने जेल के अंदर से ही दो नए नफरत भरे वीडियो जारी किए हैं. जेल के अंदर वीडियो बनाने को लेकर जेल प्रशासन पर तो सवाल उठ ही रहे हैं, लेकिन दोनों वीडियो देखकर कुछ अहम सवाल भी उठ रहे हैं.
दोनों वीडियो दो अलग-अलग जगह शूट किए लग रहे हैं. इनमें से एक वीडियो टॉयलेट के अंदर शूट किया लग रहा है. यह तो साफ है कि शंभूलाल को बाहर से किसी ने मोबाइल पहुंचाया, जिससे ये वीडियो शूट किए गए. लेकिन दोनों वीडियोज देखकर साफ लग रहा है कि शंभू लिखा हुआ संदेश पढ़ रहा है. अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ खड़ा हुआ है कि शंभूलाल को आखिर ये संदेश किस तरह भेजे गए. शंभूलाल ने कागज पर यह संदेश खुद लिखे या वीडियो शूट करने के लिए मोबाइल भेजने वाले लोगों ने ही उसे यह संदेश भी भेजा. क्या इसके पीछे किसी संगठन का हाथ है या निजी तौर पर यह किसी की कारस्तानी है.
पहले वीडियो में शंभूलाल वंदे मातरम, 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ अपनी बात शुरू करता है. दो मिनट 25 सेकेंड के इस वीडियो में शंभूलाल शुरुआत के एक मिनट 10 सेकेंड तक तो जेल में खुद की जान पर खतरे की बात बताता है. इस दौरान तो शंभूलाल मोबाइल के कैमरे में देखते हुए अपनी बात कहता है.
लेकिन इसके बाद धर्म, लव जेहाद, पाकिस्तान, बांग्लादेश और हिंदू-मुस्लिम से जुड़ी नफरत भरी बातें कहते हुए उसकी आंखें किसी लिखित इबारत पर टिकी लग रही हैं. वह जिस तरह अटक-अटक कर लंबे-लंबे और कठिन शब्दों से भरे वाक्यों को बोल रहा है, वह साफ इशारा कर रहे हैं कि वह लिखा हुआ संदेश पढ़ रहा है.
इतना ही नहीं दूसरे लोकेशन से शूट किया गया दूसरा वीडियो शुरू होता है तो शंभूलाल पिछले वीडियो की बात वहीं थोड़ा सा दोहराता हुआ लगता है. इस दूसरे वीडियो में शंभूलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 'साक्षात अवतारी महापुरुष' का संबोधन इस्तेमाल किया है.
इस दूसरे वीडियो में शंभुलाल कैमरे की आंख से दाईं ओर कुछ पढ़ता हुआ लग रहा है. बार-बार वह बाईं और कनखियों से ताकता है और अपनी बात बोलता है. दोनों ही वीडियो में शंभुलाल ने काले रंग का हुड वाला जैकेट और केसरिया रंग का टीशर्ट पहन रखा है. उसने कान में सफेद रंग का ईयरफोन लगा रखा है और चश्मे में है.
6 मिनट 18 सेकेंड के दूसरे वीडियो में 2 मिनट 35 सेकेंड पर शंभुलाल द्वारा पन्ना पलटने की आवाज आती है. मतलब साफ है कि उसे न सिर्फ मोबाइल उपलब्ध करवाया गया, बल्कि संदेश भी लिखकर पहुंचाया गया.
शंभूलाल के ये दोनों नफरत फैलाने वाले दोनों वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. जेल अधिकारियों के अनुसार, अब तक वीडियो शूट करने में इस्तेमाल मोबाइल को बरामद नहीं किया जा सका है.
लेकिन जेल प्रशासन ने किसी तरह का संदेश लिखा कागज का टुकड़ा पाए जाने का न तो जिक्र किया है और न ही इस बात का पता लगा पाई है कि शंभूलाल को यह सब किसने मुहैया कराया.

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...