Skip to main content

एम्बुलेंस में भरे बम बीच बजार में आंतकी ने दवा दिया बटन..





 


  काँबुल:भीड़भाड़ वाले बाजार में लोग अपनी खरीददारी में व्यस्त दिख रहे थे। इसी दौरान एक एंबुलेंस आई और बाजार के बीचों-बीच खड़ी हो गई। एंबुलेंस को देख लोगों ने सोचा कि शायद ये गाड़ी किसी मरीज को लेने पहुंची है। लेकिन तभी अचानक एंबुलेंस में बैठे शख्स ने बटन दबाया और चारों तरफ लाशों का ढेर बिछ गया। जी हां, ऐसा ही कुछ हुआ अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जहां भीड़भाड़ वाले इलाके में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी एंबुलेंस के साथ खुद को उड़ा लिया।
इस हमले में अब तक 100 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 151 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं अफगानिस्तान सरकार ने कहा है कि इस आतंकी हमले के पीछे हक्कानी नेटवर्क का हाथ है। इससे पहले अभी तक तालिबानियों द्वारा आतंकी हमले की बात सामने आ रही थी। पिछले एक हफ्ते के अंदर काबुल में यह दूसरा बड़ा आतंकी हमला है। हमले के बाद अफरातफरी मच गई और दहशतजदा लोग इधर-उधर भागने लगे। जिस जगह पर हमला हुआ उसके आस-पास यूरोपियन यूनियन समेत कई हाई-प्रोफाइल संगठनों के दफ्तर हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को 'सुरक्षित जगह' पहुंचा दिया गया। पिछले साल 31 मई को काबुल के राजनयिक इलाके में ट्रक बम हमले के बाद का यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। न्यूज एजेंसी AFP के एक रिपोर्टर ने जमूरियत हॉस्पिटल के आस-पास कई शवों और घायलों को देखा, जहां मेडिकल स्टाफ गलियारे में लेटे खून से लथपथ लोगों और बच्चों का इलाज कर रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहीद मजरूह ने बताया, 'हमले में अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है, 151 घायल हैं।' धमाका इतना ताकतवर था कि 2 किलोमीटर दूर की इमारतों के भी कांच चटक गए और नजदीकी इमारतों के कांच सैकड़ों मीटर में बिखर गए। धमाके की जगह के नजदीक की कुछ कम ऊंची इमारतें भी जमींदोज हो गईं।
आंतरिक मामलों के मंत्रालय के उप प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया, 'आत्मघाती हमलावर ने चेकपॉइंट्स को पार करने के लिए एक एंबुलेंस का इस्तेमाल किया। पहले चेकपोस्ट को उसने यह कहकर पार किया कि वह मरीज को लेकर जमूरियत हॉस्पिटल ले जा रहा है। दूसरे चेकपोस्ट पर वह पहचान लिया गया जिसके बाद उसने विस्फोटकों से भरी ऐम्बुलेंस को उड़ा दिया।'

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...