Skip to main content

फेसबुक पर जिसे मरा हुआ बताया वो निकला ज़िंदा...



कासगंज: यूपी से हैरान कर देले वाली खबर आई है। पता लगा है कि कासगंज में हिंसा भड़काने में सोशल मीडिया का बड़ा रोल रहा। झूठी अफवाहें फैलाई गईं, लोगों को भड़काया गया और झूठे वीडियो के जरिए आग लगवाई गई। कासगंज में 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान हिंसा भड़की थी। पथराव हुआ था, गोलियां चली थीं और एक शख्स की जान चली गई थी. लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई कि हिंसा में दो लोग मारे गए हैं। खून से लथपथ एक शख्स की फोटो वायरल की गई। दावा किया गया कि राहुल उपाध्याय नाम के इस व्यक्ति की मौत हिंसा में हुई है, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि इस नाम का शख्स कासगंज के एक गांव का रहने वाला है। जो फोटो वायरल की गई वो भी राहुल उपाध्याय की थी लेकिन उसे तो खरोंच तक नहीं आईं।
कासगंज में धड़ल्ले से फैलाई गई झूठी खबरें, एक टीवी चैनल के संवाददाता के भास्कर मिश्रा के मुताबिक 26 जनवरी को जब हिंसा हुई तो राहुल उपाध्याय कासगंज में था ही नहीं। फोटोशॉप के जरिए उसकी तस्वीर को खून से लथपथ दिखा कर उसकी हत्या का दावा किया गया। दूसरी बड़ी बात सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि तिरंगा यात्रा के दौरान पथराव हुआ और कुछ लोगों ने यात्रा के विरोध में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए इसलिए माहौल खराब हुआ। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुए लेकिन असलियत ये है कि  26 जनवरी को कासगंज में पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे कोई नारे नहीं लगे थे। इसके जो वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किए गए वो भी झूठे थे उनमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भावनाओं को भड़काने के लिए अलग से डाले गए थे।
जिसे मृत दिखाया गया, आज वो सामने आया,
जब राहुल उपाध्याय की मौत का दावा करने वाली फोटो सोशल मीडिया में सर्कुलेट हुई तो पुलिस ने राहुल को ढूंढना शुरु किया। आज अलीगढ़ रेंज के आईजी संजीव गुप्ता खुद राहुल उपाध्याय को मीडिया के सामने लेकर आए। उन्होंने बताया, राहुल बिल्कुल ठीक हैं। कोई चोट नहीं लगी...जो लोग ऐसी अफवाह फैला रहे हैं उन सभी को गिरफ्तार करेंगे।
राहुल उपाध्याय ने बताया कि उनके पास कई शहरों से खबर आई कि उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। उनकी मौत पर शोक सभा हो रही है। राहुल ने बताया कि उसे खुद समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे..चूंकि माहौल खराब था इसलिए वो पुलिस के पास जाने से डर रहा था।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...