Skip to main content

सीएम योगी वे बरेली के जिलाधिकारी को किया तलब..



लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद प्रदेश में उठे सियासी तूफान के बीच बरेली जिले के जिलाधिकारी ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर और दंगे की वजह मीडिया के सामने सच-सच बताकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मामले को तूल पकड़ता देख अब मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी राघवेंद्र विक्रम सिंह को तलब किया है।
इस बीच गृह विभाग ने डीएम राघवेंद्र के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं, क्योंकि सच बोलकर उन्होंने सत्ताधारी पार्टी को लाजवाब कर दिया है। इस मसले पर मुख्यमंत्री की चुप्पी की यही वजह रही है। गृह विभाग के सूत्रों की मानें तो सरकार बरेली के डीएम पर कड़ी कार्रवाई भी कर सकती है। दरअसल, मीडिया द्वारा कासगंज दंगे की वजह पूछे जाने पर डीएम राघवेंद्र ने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल कई युवक मुस्लिमों की बस्ती में घुस गए और उन्हें 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने के लिए उकसाने लगे। जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वैसा करने से मना कर दिया, तब कई तिरंगाधारी युवक उनसे उलझ पड़े और खुद 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाने लगे।
डीएम के इस बयान से यह सच सामने आ गया कि दंगा किस तरह कराया जाता है। डीएम को वफादारी दिखाते हुए सच को छुपा लेना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अब उन पर गाज गिरनी तय है।
मीडिया के सामने बयान देने के अलावा डीएम राघवेंद्र ने कासगंज सांप्रदायिक हिंसा को लेकर फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा है- "अजब रिवाज बन गया है। मुस्लिम मोहल्लों में जबरदस्ती जलूस ले जाओ और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाओ। क्यों भाई, वे पाकिस्तानी हैं क्या? यही यहां बरेली के खैलम में हुआ था। फिर पथराव हुआ, मुकदमे लिखे गए।" बरेली के डीएम ने बाद में सफाई देते हुए लिखा है, "मेरा पोस्ट बरेली में कांवड़ यात्रा के दौरान आई कानून व्यवस्था की समस्या को लेकर थी। मुझे उम्मीद थी कि इस पर स्वस्थ चर्चा होगी, लेकिन ये दुर्भाग्य है कि इसे अलग ही मोड़ दे दिया गया। हम चर्चा इसलिए करते हैं, ताकि हम बेहतर हो सकें। ऐसा लगता है कि इससे बहुत से लोगों को आपत्ति भी है और तकलीफ भी।"
बरेली के जिलाधिकारी ने हालांकि फेसबुक पर अपनी सफाई पेश करते हुए उनके पहले के पोस्ट से किसी के आहत होने पर माफी मांगी है। लेकिन मामला तूल पकड़ चुका है और सत्ताधारियों को जवाब देते नहीं बन रहा है, इसलिए डीएम को अब योगी के सामने सफाई देनी होगी।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...