Skip to main content

मन की बात- सुल्तान रिजवी की कलम से.....इरानी युवक की मौत से मातम...


आज शाम पांच बजे के करीब घर पे बैठा चाय की चुस्कियां ले रहा था कि अचानक मेरे एक पत्रकार साथी का फोन आया।
फोन रिसीव करते ही मेरे कान खड़े हो गए, फोन करने वाले पत्रकार मित्र ने बताया कि कौसा के रशीद कम्पाउंड के शादाब चाल का रहवासी अय्यूब अली इनायत जाफ़री की जेजे अस्पताल में ठाणे सेंट्रोल जेल प्रशासन की हिरासत में मौत हो गई। अय्यूब ईरानी की मौत  की खबर से पूरे ईरानी क़बीले में मातम छा गया।
फोन पर इतनी बात करने के बाद मैं खुद ईरानी मोहल्ले में पहुँच गया। जहां मृतक अय्यूब का पूरा भरा परिवार दहाड़े मार मार कर बिलक बिलक के रो रहा था।
अय्यूब की माँ और पत्नी ने मुझे बताया कि 31 दिसम्बर यानी नये साल के एक दिन पहले शाम करीब 8 बजे कुछ पोलिस के जवान आये और अय्यूब को उठा ले गए। बताते है कि उसे गांजा के केस में उठाया था, लेकिन उस दिन से आज तक अय्यूब को पोलिस ने हम लोगो से मिलने नही दिया, और 10 दिन पहले ये पता चला की जेल में उसकी हालत खराब हो गई जिस वजह से उसे जेजे अस्पताल भर्ती कराया गया है।और आज उसके मौत की खबर मिली।
अय्यूब का पोस्ट मार्टम जेजे में ही होने के बाद उसे आज रात ही तनवर नगर कब्रस्तान में दफनाया जायगा।
अय्यूब की मौत कैसे हुई?
इसकी जानकारी अगर मजिस्ट्रेट जांच की गई तो  पता चलेगा। फिलहाल एसडीएम स्तर के अधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।बताते हैं अय्यूब की दोनों किडनी खराब हो गई थी। फिर भी इस मामले में ठाणे जेल के कुछ सिपाही और अधिकारी कटघरे में खड़े दिखाई दे रहे हैं?
खबरें कुछ ऐसी भी आ रही है कि जेल में अय्यूब की बेहरहमी से पिटाई की गई।
लेकिन इस खबर की अभी पुष्टि नही हो पाई है।
45 वर्षीय अय्यूब के तीन बेटे और एक मासूम बच्ची है जो अब यतीम हो गए हैं।
एक बड़ा सवाल है कि अब इन यतीमो का पालन पोषण कौन करेगा।कौन चलाएगा इन यतीमो का घर?
ये मासूम बच्चे अब किसके सहारे अपनी जिंदगी काटेंगे?
क्या सरकार इन गरीबों पे रहेम खा कर इन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करेगी?
अय्यूब की बेवा पत्नी को सरकार पालन पोषण के लिये सरकारी खजाने से कुछ रकम इनायत करेगी? ना मुमकिन है। इसलिए की लक्की कम्पाउंड हादसे में जिंदा दफन हुए सैकड़ों परिवार वालो को ज़ख्म पर मलहम लगाने भर का भी रकम नही मिला आज भी आस लगाए बैठे हैं तमाम यतीम बच्चे और उनके परिवार। जब की इस हादसे में मौके पर डिप्टी सीएम भी आये थे।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...