Skip to main content

अजमेर शरीफ दरगाह ओर पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में कांग्रेस नेताओ ने लगाई हाजिरी



  अजमेर। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं उत्तर प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने आज अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी लगाकर मखमली चादर पेश की तथा अकीदत के फूल पेश कर कांग्रेस के लिए उपचुनाव में जीत की कामना की।
राज बब्बर ने आस्ताना शरीफ से बाहर आने के बाद कहा कि हमें यहाँ मांगने पर सब कुछ मिलता है और मैं जब भी अजमेर आया हूं ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में हाजिरी लगाई है। इसके बाद वह तीर्थराज पुष्कर के लिए रवाना हो गए। पुष्कर में उन्होंने जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शनकर आरती उतारी तद्पश्चात प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट एवं कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. रघु शर्मा के साथ रोडशो किया।
ब्रह्मा मंदिर से प्रारंभ हुआ रोडशो पुष्कर के मुख्य बाजार से होता हुआ रामधाम तिराहे तक आया। रास्ते भर में जनसमूह, व्यापारियों ने कांग्रेसी नेताओं का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। कांग्रेस के स्टार प्रचारक के तौर पर रोडशो में शामिल हुए राज बब्बर ने अजमेर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होना तय बताया।
उन्होंने कहा कि रोडशो में जिस तरह जनसैलाब उमड़ है और जनसाधारण का कांग्रेस को असीम प्यार मिल रहा है कोई शंका नहीं रह जाती कि कांग्रेस यहां मजबूत स्थिति में है। दूसरी स्टार प्रचारक फिल्म अभिनेत्री नगमा पूर्व घोषित कार्यक्रम के बावजूद नहीं पहुंची।
कांग्रेस का रोडशो पुष्कर घाटी से निकलकर अजमेर शहर की ओर नौसर घाटी पहुंचा जहाँ पहले से ही मौजूद हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तीनों नेताओ की अगुवानी की। एक सवाल के उत्तर में श्री पायलट ने कहा कि आज के माहौल को देखते हुए यह सुनिश्चित हो गया है कि कांग्रेस अजमेर सहित तीनों सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान माहौल कांग्रेस के पक्ष में है और जनता का आशीर्वाद मिल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...