Skip to main content

पुल से नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 13 लोगों की हुई मौत, चार घायल



कोल्हापुर : महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी पुल से करीब 100 फिट नीचे पंचगंगा नदी में 17 लोगों से भरी मिनी बस के नदी में गिर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई. वहीं, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम 4 लोगों को बचाने में कामयाब रही. बचाए गए चारों लोग घायल हैं, उन्हें कोल्हापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हादसा शुक्रवार की रात करीब 11.45 बजे हुई. कहा जा रहा है कि बस चालक नशे में था. हादसे में चालक महेश लक्ष्मण कुचेकर (३२) की भी मौत हो गयी. दरअसल, बस में सवार एक ही परिवार के सभी यात्री भगवान गणेश की पूजा करके वापस लौट रहे थे. तभी बस के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस पूल की रेलिंग को तोड़ते हुए पंचगंगा नदी में जा गिरी. बताया जा रहा है कि जब मिनी बस कोंकण क्षेत्र के गणपतिपुडी गांव से पुणे की ओर जा रही थी तबी नदी में गिर गई. मिली जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं ने पुणे जाने के दौरान कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर की यात्रा करने की योजना बनाई थी. घटनास्थल के पास मौजूद एक व्यक्ति ने बस के नदी में गिरने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद खोज और बचाव अभियान शुरू हुआ. खोज व बचाव कार्य में स्थानीय लोगों ने भी मदद की. वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. पुलिस अधिकारी अनिल शिंदे ने कहा कि बस पहले पुल के किनारे बनी पत्थर की रेलिंग से टकराई, फिर करीब 100 फीट नीचे नदी में जा गिरी. पुलिस के अनुसार, तीन क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकाल लिया गया है और सभी यात्रियों का पता चल चुका है. पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है.

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...