Skip to main content

दिन में मां, रात में बन जाती हैं बुर्कानशीं कैब ड्राइवर..



मुंबई। क्या ऐसा हो सकता है कि देर रात आप ऐप से कैब बुक करें और कार लेकर एक महिला बुर्के में पहुंचे? शायद आपको यकीन न हो लेकिन यह हकीकत है। मुंबई में मुस्लिम महिलाएं देर रात कैब चला रही हैं। 30 साल की रिजवाना शेख ने बताया कि जब वह बुकिंग के बाद लोगों को फोन करके उनकी लोकेशन पूछती हैं तो लोगों को अजीब लगता है और जब वह गाड़ी लेकर पहुंचती हैं तो उन्हें ड्राइवर सीट पर देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं।
रिजवाना दिन में एक मां की तरह घर में रहती हैं और रात में ओला कैब की ड्राइवर बन जाती हैं। रिजवाना ने बताया कि वह
लखनऊ में पली बढ़ी हैं। उनकी शादी जोगेश्वरी के एक व्यापारी से हुई जिसके बाद वह मुंबई आ गईं। आज माहौल बदला है। महिलाएं, खासकर रूढ़िवादी पृष्ठभूमि से आने वाली महिलाएं भी आज संकीर्ण मानसिकता वाले समाज से निकलकर जिंदगी को नए आयाम दे रही हैं। यहां मुंबई में ये महिलाएं आज रात की जिंदगी का हिस्सा बन रही हैं। सुरक्षा को लेकर भी ये महिलाएं सतर्क हैं और उनका कहना है कि अब उन्हें इतना डर नहीं लगता।
रिजवाना की एक 7 साल की बेटी है। रिजवाना का दावा है कि वह पिछले आठ महीनों से रात में
कैब चला रही हैं। कभी-कभी उन्हें कुछ उपद्रवियों का सामना भी करना पड़ता है। हालांकि जब वह असहज महसूस करती हैं तो बुकिंग कैंसल भी कर देती हैं। रिजवाना ने बताया कि पहले वह एक ब्यूटिशियन थीं। अब उनके लिए यह प्रफेशन ज्यादा फायदे का नहीं रहा। ऐसे में वह कैब से महीने में 30,000 से 40,000 रुपये काम लेती हैं। उनके पति और परिवार बहुत सपॉर्टिव है और वे यह समझते हैं कि उनके घर के खर्चों के लिए उनका यह काम करना जरूरी है।
जोगेश्वरी की रहने वाली मेहजबीन (42) भी नाइट शिफ्ट करती हैं और कहीं भी आने जाने में उन्हें कोई घबराहट नहीं होती। उनके पति मार्केटिंग की जॉब में हैं और वह 6 साल से गाड़ी चला रही हैं। मेहजबीन ने बताया कि घर के सारे काम खत्म करने के बाद उनके काम की शुरुआत रात में 8 बजे होती है। वह सुबह तक गाड़ी चलाती हैं। ओला और उबर ने पहले उन्हें सेवा देने से मना कर दिया था लेकिन बाद में ट्रेंड देखकर वे राजी हो गए। ओला के प्रवक्ता ने बताया कि महिला भागीदारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। अब यह भागीदारी लगभग 40 फीसदी हो गई है। यह भागीदारी सिर्फ मेट्रो में नहीं बल्कि अन्य शहरों में भी है। उनके साथ सिर्फ कैब ही नहीं बल्कि ऑटो और बाइक चलाने वाली महिलाएं भी जुड़ी हैं। पश्चिमी बस्ती में रहने वाली 25 साल की विद्या शेलके इनके साथ काम करना उपलब्धि मानती हैं। विद्या ने बताया कि वह पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं। पिछले 6 महीने से कैब चला रही हैं। वह सिर्फ तब ही बुकिंग लेती हैं जब वह उसे मैनेज कर सकें। वहीं 23 साल की प्रजाक्ता सलुंखे इस काम को आर्थिक स्वतंत्रता
का रास्ता मानती हैं। वह कहती हैं कि बिना किसी आर्थिक सहायता और पूंजी के कोई काम शुरू करना बहुत कठिन होता है। यह काम ऐसे लोगों के लिए एक वरदान साबित हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

आँनलाइन फार्मेसी के खिलाफ आज दवा दुकानदार हड़ताल पर

मुंब्रा। ई-कॉमर्स से दवा बिक्री होने के खिलाफ आज शुक्रवार को देशभर के दवा दुकानदार हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल में दिल्ली में मौजूद 12 हजार से अधिक दवा विक्रेता शामिल होंगे। हालांकि, अस्पतालों में स्थित दवा दुकानों को हड़ताल से बाहर रखा गया है। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ दुकानदारों ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की भी तैयारी की है। इस बारे में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआइओसीडी) के अध्यक्ष जेएस शिंदे ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार ने इंटरनेट के जरिये दवाओं की बिक्री यानी ई-फार्मेसी को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस कदम के खिलाफ 28 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस हड़ताल में देशभर के 7 लाख खुदरा व 1.5 लाख थोक दवा दुकानदार शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इन साढ़े आठ लाख दुकानों से करीब 40 लाख स्टॉफ जुड़े हैं। इसके अलावा 1.5 से 2 करोड़ औषधि प्रतिनिधि भी हड़ताल में शामिल होंगे, क्योंकि ऑनलाइन फार्मेसी से इनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एआइओसीडी के महासचिव राजीव सिंघल ने कहा कि सवाल मात्र व्...