Skip to main content

जिस मैट्रो का उद्घाटन करने वाले हैं पीएम नरेंद्र मोदी, ट्रायल मे ही दीवार तोडकर निकल गई बाहर..



नई दिल्ली। मेट्रो की पिंक लाइन पर ट्रायल के लिए चलाई गई स्वचालित मेट्रो फिर बेपटरी हो गई। मंगलवार को ट्रायल के दौरान स्वचालित मेट्रो कालिंदी कुंज डिपो में दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेट्रो ट्रेन दीवार तोड़कर बाहर निकल गई।
टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। कुछ ही दूरी पर सड़क मार्ग भी है, ऐसे में अगर मेट्रो ट्रेन थोड़ा और आगे जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक रहित ट्रेन के पटरी से उतरने और फिर मेट्रो स्टेशन को तोड़ने हुए पार होने के बाद वहां पर मेट्रो के तमाम आला अधिकारी पहुंच गए। बता दें कि आगामी 25 दिसंबर को कालकाजी-बॉटनिकल मेट्रो लाइन का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। ऐसे में यह हादसा चौंकाने वाला है।
इससे पहले सोमवार को भी साउथ कैंपस से धौला कुआं के बीच ट्रेन का पहला ही कोच पटरी से उतर गया था। इसके बाद मुकुंदपुर से शिव विहार जाने वाली लाइन के इस हिस्से पर ट्रायल रोक दिया गया। ट्रायल के दौरान का यह मामला बृहस्पतिवार का है। बता दें कि मेट्रो के तीसरे चरण में अधिक से अधिक स्वचालित टेनें मेट्रो के बेड़े में शामिल की गईं हैं। नई लाइन पर मेट्रो सेवा शुरू करने से पहले लंबे समय तक ट्रायल चलता है। इसके बाद मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर लाइन का निरीक्षण करते हैं। फिर लाइन को चालू करने के संबंध में अंतिम फैसला लिया जाता है। इसी कड़ी इन दिनों पिंक लाइन पर स्वचालित मेट्रो का ट्रायल चल रहा है। बृहस्पतिवार को तड़के दो बजकर 50 मिनट के आसपास जब मेट्रो साउथ कैंपस से धौला कुआं की तरफ जा रही थी तब अचानक पहला कोच पटरी से उतर गया। एलिवेटेड लाइन पर हुई इस घटना से कुछ पल के लिए अफरातफरी मच गई।
घटना में किसी के हताहत नहीं होने की सूचना से सबने राहत की सांस ली। हालांकि मेट्रो प्रवक्ता ने ऐसी किसी घटना से इन्कार किया है। इससे पहले भी चार नवंबर को स्वचालित मेट्रो ट्रायल के दौरान सामने वाली मेट्रो से टकरा गई थी। यह घटना मेजेंटा लाइन पर हुई थी। ट्रायल के दौरान उसमें चालक था।
कालिंदी कुंज डिपो में ट्रैक पर पहले से एक मेट्रो खड़ी थी उसके पीछे दूसरी ट्रेन आ रही थी। सिग्नल में तकनीकी खराबी के कारण पीछे वाली मेट्रो को सिग्नल नहीं मिलने से ट्रेन आगे बढ़ गई और खड़ी मेट्रो से टकरा गई थी.

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...