Skip to main content

गुजरात में स्मृति ईरानी और हिमाचल में जेपी नड्डा हो सकते हैं सीएम कैंडिडेट..



 गुजरात: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के सोमवार को नतीजे आने के बाद बीजेपी अब असमंजस की स्थिति में दिख रही है। दरअसल पार्टी की जीत के बाद हिमाचल और गुजरात में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई कद्दावर चेहरा सामने नहीं आ पाया है। बताया जा रह है कि गुजरात में सीएम कैंडिडेट के रूप में चुनाव के पहले विजय रूपाणी को ही माना जा रहा था। लेकिन, चुनावी नतीजे आने से पहले उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा था कि सीएम कौन होगा यह विधायक दल तय करेगा।
इस बयान के बाद सीएम पद के लिए नितिन पटेल को दावेदार माना जा रहा है। हालांकि बीजेपी हाई कमान ने गुजरात में सीएम कैंडिडेट ढूंढने की जिम्मेदारी केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को दी है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि गुजरात सीएम के लिए केंद्र से भी किसी बड़े नेता को भेजा सकता है।
"नहीं मिल रहा मोदी का विकल्प"
गुजरात में पीएम नरेंद्र मोदी जैसा ताकतवार चेहरा पार्टी को नहीं मिल रहा है। जब मोदी केंद्र में आए थे तो उन्होंने आनंदीबेन पर भरोसा जताया था। लेकिन एक के बाद एक राज्य सरकार के खिलाफ जो आंदोलन हुए उन्हें आनंदीबेन संभाल नहीं पाईं। इसलिए पार्टी ने विजय रूपाणी को मौका दिया और गुजरात की बागडोर उनके हाथों में सौंप दी।
विजय रूपाणी भी अपने कार्यकाल में गुजरात की जनता में छाप नहीं छोड़ पाए। नौबत यहां तक आ गई कि पार्टी को गुजरात हाथ से जाते हुए दिखने लगा। इसके चलते पीएम मोदी ने कमान संभाली और पार्टी की नैया पार लगाई। इस कश्मकश में सीएम पद के लिए नितिन पटेल की दावेदारी तो मानी ही जा रही है साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को भी गुजरात का सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि यह स्थिति पार्टी हाई कमान के फैसले के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
"हिमाचल में सीएम कैंडिडेट ही हारे"
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह ने एक रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल को सीएम कैंडिडेट घोषित किया था। उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने चुनाव लड़ा। पार्टी की इतनी बड़ी जीत के बावजूद प्रेम कुमार धूमल खुद चुनाव हार गए। अब पार्टी के लिए असमंजस की स्थिति हो गई है। पार्टी में बीजेपी के ज्यादातर बड़े नेता जिनमें, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री रवींद्र सिंह रवि, गुलाब सिंह ठाकुर (धूमल के समधी), इंदू गोस्वामी और रणधीर शर्मा आदि नाम शामिल हैं ये सभी चुनाव हारे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी में अब केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के नाम पर विचार विमर्श चल रहा है। हालांकि नड्डा के अलावा पार्टी एक अन्य विकल्प के रूप में अजय जम्वाल पर भी दांव खेल सकती है। जम्वाल संघ से जुड़े रहे हैं और फिलहाल नॉर्थईस्ट में पार्टी संगठन का काम संभाल रहे हैं। हालांकि पार्टी ने आधिकरिक तौर पर प्रदेश में सीएम कैंडिडेट चुनने की यह जिम्मेदारी केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपी है.

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

आँनलाइन फार्मेसी के खिलाफ आज दवा दुकानदार हड़ताल पर

मुंब्रा। ई-कॉमर्स से दवा बिक्री होने के खिलाफ आज शुक्रवार को देशभर के दवा दुकानदार हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल में दिल्ली में मौजूद 12 हजार से अधिक दवा विक्रेता शामिल होंगे। हालांकि, अस्पतालों में स्थित दवा दुकानों को हड़ताल से बाहर रखा गया है। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ दुकानदारों ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की भी तैयारी की है। इस बारे में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआइओसीडी) के अध्यक्ष जेएस शिंदे ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार ने इंटरनेट के जरिये दवाओं की बिक्री यानी ई-फार्मेसी को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस कदम के खिलाफ 28 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस हड़ताल में देशभर के 7 लाख खुदरा व 1.5 लाख थोक दवा दुकानदार शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इन साढ़े आठ लाख दुकानों से करीब 40 लाख स्टॉफ जुड़े हैं। इसके अलावा 1.5 से 2 करोड़ औषधि प्रतिनिधि भी हड़ताल में शामिल होंगे, क्योंकि ऑनलाइन फार्मेसी से इनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एआइओसीडी के महासचिव राजीव सिंघल ने कहा कि सवाल मात्र व्...