Skip to main content

दर्दनाक हादसा: सड़क पर तडपते रहे दो सगे भाई, हेलमेट भी नहीं रोक पाई मौत..



कानपुर: बरिपाल रेलवे क्रॉसिंग पर एक दिलदहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने चार बाइक सवारों को रौंद दिया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। रेलवे फाटक पर खड़े थे बाइक सवार..
मामला, सजेती थाना क्षेत्र के बरिपाल रेलवे क्रॉसिंग का है। यहां  शाम 4 बजे के लगभग रेलवे फाटक बंद था और दोनों तरफ लोग गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही फाटक खुला तभी एक अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार में वहां पहुंचा और तीन बाइक को टक्कर मार दी। मेला देखने जा रहा था युवक,
वहीं, तीन बाइक पर सवार चार लोग ट्रक की चपेट में आ गए। इसमें फतेहपुर के अमौली के रहने वाले सिपाही शंखवार की मौके पर ही मौत हो गई, जो महोबा में तैनात थे। जबकि, सिटी 100 बाइक पर सवार 23 साल के युवक की भी मौके पर मौत हो गई। ये युवक अपनी नालिहाल आया था और मामा की बाइक लेकर मेला देखने जा रहा था।
दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल,
इसके साथ ही बांद गांव के रहने वाले दो सगे भाई पवन और बउवा, जो अपाचे बाइक पर सवार थे, ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाई हादसे के बाद काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। दोनों भाइयों को पहले उपचार के लिए महोबा भेजा गया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,
स्थानीय निवासी रवि शंकर के मुताबिक, रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे फाटक बंद था। सभी फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे। फाटक के पास बड़ी संख्या में बाइक सवार खड़े थे, जैसे क्रॉसिंग खुली तो पीछे से आये ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस घटना में दो की मौत हो गई और दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए भेज दिया।
'ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी'
घाटमपुर सीओ एके चतुवेदी के मुताबिक, कई बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए। दो की मौत हुई है और दो घायल हैं। चालक अभी फरार है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है.

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...