Skip to main content

लापता बच्चे का शव मिलने से परिसर मे सनसनी का माहौल, लोगों में गुस्से और गम की लहर..



मुंब्रा: देवरीपाडा श्रीलंका परिसर का रहने वाला 8 वर्षीय लापता बच्चे का शव चार दिनों के बाद मिलने से पूरे परिसर में सनसनी का माहौल पैदा हो गया है। वही लोगों में गम और गुस्से की लहर पाई जा रही है। मिली जनाकरी के मुताबिक कौसा देवरीपाडा श्रीलंका परिसर से सोमवार 18 दिसंबर को दोपहर 1 बजे इरफान नामी 8 साल का बच्चा लापता हो गया था। जिसकी काफी तलाश करने के बाद जब नहीं मिला तो परिवार वालों ने इसकी शिकायत मुंब्रा पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिला। स्थानीय लोगो ने बताया के इरफान ईलाके मे रहने वाले अब्दुल हाफिज नामक युवक के साथ गया था, लेकिन शाम को अब्दुल हाफिज वापस आ गया मगर इरफान नही आया। इस की सूचना मिलते ही मुंब्रा पुलिस ने अब्दुल हाफिज को हिरासत में लिया है और उससे गहन पुछताछ की और उसके बताए हुए जगह पर लेकर गई लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। लेकिन पुलिस ने आज बच्चे के शव को बरामद कर लिया है, बच्चे का शव मिलने से परिसर मे गम का माहौल पैदा हो गया है। वही घटना स्थल पर जमा भीड़ गम और गुस्से मे नजर आई, स्थानीय के लोगो ने बताया के अब्दुल हाफिज एक नशेड़ी है और वह हमेशा नशे में ही धुत रहता है, और नशे में मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल मुंब्रा पुलिस ने बच्चे के शव को पहाड़ी से ढूंढ निकाली। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्चे का हाथ पैर बांधकर पहाड़ी से नीचे फेंक दिया था, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि आरोपी ने 8 वर्षीय बच्चे के साथ ऐसा क्यों किया। डीसीपी डाँ. स्वामी, एसीपी धूमाल के मार्गदर्शन में व वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक किशोर पासलकर के नेतृत्व में पुलिस गहन जांच पड़ताल कर रही है। बतादे सुचना के आधार पर एक दिन पहले एसीपी धूमाल, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर पासलकर व एपीआई गायकवाड़, एपीआई बोरसे समेत कई अन्य पुलिस अधिकारियों ने पहाड़ी पर तलाश करने गए थे, लेकिन खाली हाथ लौट आए थे। लेकिन आज जैसे ही शव मिलने की खबर आई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए हास्पिटल भेज दिया है.

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...