Skip to main content

ईवीएम नही इलैक्श कमीशन ही हैक हो गया..



  गुजरात। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर का भी मतदान पूरा हो गया है. इसी के साथ चुनावी पार्टियों की किस्मत भी ईवीएम मशीनों में कैद हो गई है. जिसका फैसला कल होने वाला है, गुजरात चुनाव के
चुनावी दंगल के बीच एक संस्था जो सबसे ज़्यादा चर्चा में रही वह है चुनाव आयोग. विशेषकर गुजरात चुनाव के दूसरे दौर के मतदान के दौरान. सबसे पहले बहस छिड़ी बुधवार को जब चुनाव आयोग ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी को एक नोटिस जारी किया वोटिंग से एक दिन पहले कुछ टीवी चैनलों पर राहुल गांधी का इंटरव्यू प्रसारित किया जा रहा था. चुनाव आयोग ने इस इंटरव्यू को आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए इस पर रोक लगा दी और टीवी चैनलों पर कार्रवाई करने आदेश दे दिया , साथ ही राहुल गांधी पर कार्यवाही क्यों न की जाए संबंधी नोटिस भी जारी किया. इसके बाद यह बहस और आगे बढ़ी गुरुवार को मतदान के दिन, अहमदाबाद के एक बूथ पर वोट देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस काफ़िले के साथ रवाना हुए उस पर विवाद हो गया. कांग्रेस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया तो वहीं चुनाव आयोग ने पहले कहा कि वह इसकी जांच करेगा लेकिन बाद में उसने इस काफिले को आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में नहीं माना.
इन घटनाओं के बाद कई लोग चुनाव आयोग की प्रतिबद्धता और निष्पक्षता पर सवाल उठाने लगे. सोशल मीडिया पर हैशटेग RIPElectionCommission ट्रेंड करने लगा.
ज़ुनैद रहमान ने एक कार्टून शेयर करते हुए लिखा, ''चुनाव आयोग केंद्र सरकार के हाथों की कठपुतली बन गया है.''
पॉली सरकार ने ट्वीट किया, ''ईवीएम हैक नहीं हो रही थी...इलैक्शन कमिश्न हैक हो गया.''
आरती ने ट्वीट किया, ''विकास यह है- इलैक्शन कमिश्न ऑफ इंडिया से इलैक्शन कमिश्न ऑफ मोदी बन जाना''
अच्छे दिन नामक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ''गुजरात चुनाव के नतीजे भले ही कुछ भी निकलें, लेकिन सबसे बड़ी हार चुनाव आयोग की हुई है, पहले चुनाव की तारीखों में देरी की, फिर मोदी की रैलियां, सी-प्लेन और फिर कांग्रेस को नोटिस.
अतुल गायकवाड़ ने भारतीय निर्वाचन आयोग के सिंबल पर इलैक्शन कमिशन ऑफ मोदी लिखी तस्वीर शेयर की है और ट्वीट किया है, ''कृप्या इलैक्शन कमिश्न ऑफ इंडिया का नाम बदलकर इलैक्शन कमिश्न ऑफ मोदी रख लीजिए.''
हालांकि इस बीच कुछ लोग चुनाव आयोग के समर्थन में भी ट्वीट करते दिखे. ट्विटर पर हैशटेग ECI भी चल रहा है.
सिद्धांत त्रिपाठी ने ट्वीट किया, ''ईसीआई मरा नहीं है, जाने क्यों कुछ बेवकूफ़ लोग आरआईपी लिख रहे हैं, चुनाव के बाद इस तरह की प्रतिक्रिया बेहद अप्रासांगिक और बेबुनियाद है.''
बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने साल 2009 का एक लेख शेयर किया है जिसमें उस समय के इलैक्शन कमिश्नर नवीन चावला के कांग्रेस के साथ करीबी रिश्ते होने की बातें बताई गई थीं.
जीवीएल ने ट्वीट किया, ''कांग्रेस को ऐसे ही इलैक्शन कमिश्नर पसंद हैं क्या? राहुल जी पिछले 10 साल में आपने और आपकी मां ने पूरे पीएम दफ्तर को ही कठपुतली बना दिया था? तमाशा करना आपका काम है. हार को स्वीकार करने के लिए कुछ बेहतर बहाने खोजिए.''
प्रविंदा साहू ने कांग्रेस नेता रणदीप सूरजेवाला के दो ट्वीट को एक साथ दिखाते हुए ट्वीट किया, '' पहली तस्वीरः गुजरात चुनाव के दूसरे दौर के चुनाव के बाद रणदीप सूरजेवाला के ईसीआई के बारे में विचार, दूसरी तस्वीरः अहमद पटेल के गुजरात से राज्यसभा सीट जीतने के बाद सूरजेवाला के ईसीआई के बारे में विचार.
इटैलियन बहू नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ''जब कांग्रेस जीते तो ईसी स्वतंत्र और निष्पक्ष, अगर हारे तो ईसी भ्रष्ट हो जाती है. जीते तो ईवीएम ठीक, हारे तो ईवीएम ख़राब.। बरहाल: गुजरात चुनाव शुरू होने से पहले चल रही बहस चुनाव के बाद भी चल रही है, हो सकता है कल सोमवार 18 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद यह बहस थोडी कम हो जाए।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...