Skip to main content

राहुल गांधी ने अध्यक्ष बनते ही भाजपा पर साधा निशाना कहा- देश में हिंसा फैलाई जा रही है..


दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद राहुल गांधी की शनिवार को पार्टी अध्यक्ष के रूप में औपचारिक ताजपोशी हो गई। चुनाव प्राधिकरण के चेयरमैन और कांग्रेस नेता मुल्लापल्ली रामचंन्द्रन ने मंच पर पहुंच कर राहुल गांधी को सर्टिफिकेट सौंपा और इसके साथ ही राहुल 132 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष बन चुके हैं।
ताजपोशी के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सीधे भाजपा और पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कहा कि एक बार आग लगती है तो उसे बुझाना मुश्किल होता है और भाजपा देश में आग लगा रही है। देश में हिंसा फैलाई जा रही है। भाजपा तोड़ती है और हम जोड़ते हैं। राहुल ने आगे कहा कि हम देश को 21वीं सदी में लाए और वो लोग देश को मध्य युग में ले जा रहे हैं। इसे अगर कोई रोक सकता है तो वो हैं कांग्रेस के कार्यकर्ता। हम कांग्रेस को ग्रैंड ओल्ड-यंग पार्टी बनाने जा रहे हैं। हम गुस्से की राजनीति का मुकाबला करेंगे। हम नफरत की राजनीति नहीं करते।
हम भाजपा के लोगों को अपना भाई-बहन मानते हैं लेकिन उनके विचारों से सहमत नहीं हैं। वो लोग आवाज को कुचलते हैं और हम आवाज सुनते हैं। मैं पूरी विनम्रता के साथ कांग्रेस अध्यक्ष का पद स्वीकार करता हूं यह जानते हुए कि मैं हमेशा दिग्गजों के साए में रहूंगा।
राहुल आगे बोले कि भाजपा आपको लगता होगा कि आप सबसे पुरानी पार्टी हैं लेकिन यह सच नहीं है। कांग्रेस एक प्राचीन पार्टी है। भारत में केवल दो विचार है जिनमें टकराव होता आया है, पहला है खुद के बारे में सोचना और दूसरा है सबके बारे में सोचना। भाजपा हमेशा खुद के बारे में सोचती है जबकि कांग्रेस समाज की सेवा करती है।
सोनिया बोलीं- आपके सामने रखी नए भविष्य की उम्मीद,
राहुल की ताजपोशी के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि यह अध्यक्ष के रूप में मेरा आखिरी संबोधन है और इसके साथ ही मैं आपके सामने भविष्य की नई उम्मीद रख रही हूं। मैं राहुल को बधाई और आशीर्वाद देती हूं।
सोनिया गांधी ने कांग्रेस की वर्तमान हालत को लेकर कहा कि 2014 से लेकर अब तक हम विपक्ष में हैं और कई चुनाव हार चुके हैं, यह हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है। हमारे संवैधानिक मूल्यों पर लगातार हमला किया जा रहा है। इसके बाद भी हम कभी नहीं झुकेंगे। हम डरने वाले नहीं हैं, हम झुकने वाले नहीं है, हमारा संघर्ष इस देश की रूह का संघर्ष है और हम इससे कभी पीछे नहीं हटेंगे।
सोनिया गांधी ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि जब मैंने अपने पति राजीव के साथ दौरों पर जाकर चुनौतियों को समझा। उनके जाने के बाद मेरा सहारा छिन गया और पार्टी संघर्ष के दौर में थी। इंदिरा और राजीव का बलिदान व्यर्थ ना जाए इसलिए मैं राजनीति में आई लेकिन मैं तब काफी डरी हुई थी। इसके बाद मैंने पार्टी की कमान संभाली, उस समय कांग्रेस केवल तीन राज्यों में थी उसके बाद हमने यहां तक का सफर तय किया।
सोनिया गांधी ने आगे कहा कि मैं अपने पति और बच्चों को राजनीति से दूर रखना चाहती थी। सोनिया गांधी ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि मैं जब बहु बनकर आई तो इंदिरा जी ने मुझे बेटी की तरह रखा और उनसे मैंने भारत की संस्कृति के बारे में सीखा। इंदिरा जी की हत्या के बाद मेंरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई।
इससे पहले राहुल गांधी की ताजपोशी हुई और इस दौरान मंच पर सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। राहुल की ताजपोशी को लेकर पूरी कांग्रेस में उत्साह का माहौल है और पार्टी दफ्तर के बाहर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे और जश्न मना रहे थे। राहुल की बहन प्रियंका गांधी के अलावा रॉबर्ट वाड्रा और पार्टी के वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में मोजूद थे।। राहुल की ताजपोशी से पहले कांग्रेस अध्यक्ष के दफ्तर के बाहर सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी के नाम की नेम प्लेट लगा दी गई.

Comments

  1. जय जय राहुल गांधी नया जोश कांग्रेस पार्टी को वापिस उंचाई पर ले जायेगा

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...