Skip to main content

2G केस में फैसले के बाद सांप-छछूँदर वाली हालत में बीजेपी..



नई दिल्ली: सीबीआई की स्पेशल कोर्ट से 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन केस में डीएमके के नेताओं ए. राजा और कनिमोझी के बरी हो जाने के बाद बीजेपी की हालत सांप-छछूंदर वाली हो गई है। इन दोनों नेताओं के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने से बीजेपी हो सकता है कि 2019 के आम चुनाव में तमिलनाडु में डीएमके के रूप में एक संभावित सहयोगी से हाथ धो बैठे, वहीं नरम रुख दिखाए तो करप्शन के खिलाफ उस हल्ले पर वह क्या कहेगी, जिसके जरिए 2014 में नरेंद्र मोदी सत्ता में आए। बीजेपी ने हाल के महीनों में डीएमके की ओर हाथ बढ़ाया है। ऐसा 2019 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में एक सहयोगी जुगाड़ने के प्लान के तहत किया गया है। जयललिता के निधन के बाद एआईएडीएमके ही बीजेपी की पहली पसंद थी और उसने उसके दोनों धड़ों से गांठ जोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों में एआईएडीएमके को लेकर मन खट्टा होने के बाद मोदी ने डीएमके की ओर हाथ बढ़ाया था। पीएम नवंबर में डीएमके सुप्रीमो करुणानिधि का हालचाल लेने के लिए गए थे, लेकिन संदेश बिल्कुल साफ था।
इन हालात में बीजेपी आने वाले महीनों में इस केस के हाई कोर्ट में जाने पर 'कानून अपना काम करेगा' का राग अलाप सकती है। रॉबर्ट वाड्रा केस में वह पहले ही यह रुख अपना चुकी है। यह केस बीजेपी शासित राजस्थान और हरियाणा में आगे बढ़ ही नहीं रहा, जबकि लोकसभा चुनाव में वाड्रा केस पर काफी गला फाड़ा गया था। ऐसा लग रहा है कि ये मामले अब बीजेपी चुनाव प्रचार में ही उठाएगी। हालांकि बीजेपी के लिए बड़ी चिंता यह है कि 2जी केस में नरमी दिखाना वोटरों में गलत छवि बना सकता है, क्योंकि 2014 में पार्टी ने इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था। बीजेपी नेता मान रहे हैं कि अदालत के फैसले ने कांग्रेस को पलटवार करने का मौका दे दिया है, लेकिन उनका यह भी कहना है कि यह सब कुछ वक्त की बात है क्योंकि ऊपरी अदालतें इस फैसले को पलट देंगी। एक केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'यह कुछ दिनों की चांदनी है।' हालांकि यह मामला अदालतों में महीनों तक खिंच सकता है।
इस बीच, कांग्रेस ने तुरंत ही मेसेज दिया कि वह अपने पुराने सहयोगी के साथ है। उसके सीनियर नेताओं गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने जहां कनिमोझी का स्वागत किया, वहीं कपिल सिब्बल ने कहा कि जीरो लॉस थ्योरी सही साबित हुई। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस के पक्ष में बदलते सियासी माहौल और तमिलनाडु में बीजेपी की कोई खास मौजूदगी न होने को देखते हुए डीएमके पाला नहीं बदलेगी। ऐसा होने पर नए सहयोगी जोड़ने के बीजेपी के प्लान पर असर पड़ेगा। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए वह साउथ इंडिया और नॉर्थ ईस्ट में नए सहयोगी तलाश रही है। उसे पता है कि यूपी, बिहार, राजस्थान और यहां तक कि गुजरात में पिछले लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराना आसान नहीं होगा। कांग्रेस के उभार ने हालात और मुश्किल कर दिए हैं.

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...