Skip to main content

22 लाख की बाइक,50 हजार का हेलमेट नहीं बच पाई जिंदगी...



 राजस्थान। सुपर बाइक के लिए क्रेजी रोहित शेखावत की मौत सेफ्टी फीचर का दावा करने वाली कंपनियों की पोल खोलने के लिए काफी है। जयपुर के जेएलएन मार्ग पर गत दिनो देर रात बाइकर रोहित शेखावत जब 22 लाख की अपनी सुपर बाइक से घर लौट रहे थे, तब उनकी बाइक सड़क पार कर रहे दो लोगों से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि रोहित बाइक सहित काफी दूर तक ​घिसटते चले गए।हैरानी की बात यह है ​कि रोहित ने जो हेलमेट पहन रखा था उसकी कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है, लेकिन रोहित की मौत का ये हेलमेट ही प्रमुख कारण बना। रोहित के साथ जो हुआ, उसकी कल्पना उसके परिजनों ने कभी नहीं की थी। सुनने वाले भी मौत के कारण को जानकर हैरान हैं।
जानकारी के अनुसार हादसे के बाद हेलमेट खुला ही नहीं और रोहित को सिर में गंभीर चोट आई। ​​जिसके कारण उनके सिर से खून लगातार निकलता रहा। जब रोहित को अस्पताल पहुंचाया गया तो उनका हेलमेट काटकर निकाला गया।
इस प्रक्रिया में इतनी देर हो गई कि लगातार खून निकलने और हेलमेट नहीं खुलने के कारण उनकी जान चली गई। वहीं रोहित की बाइक जिन दो लोगों से टकराई थी उनमें से एक शख्स अखिलेश की हालात गंभीर बनी हुई। अखिॉलेश का जयपुर के एसएमएस ​अस्पताल मे अब भी इलाज चल रहा है। अखिलेश के परिजनों ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है, लेकिन बाइक चालक अब इस दुनिया में नहीं है।
गौरतलब है हादसे की परिस्थितियों और सेफ्टी गियर को लेकर भी इस हादसे में सवाल उठ रहे है। रोहित शेखावत की सुपर बाइक को लेकर क्रेजीनस से उनके दोस्त भी अच्छी तरह वाकिफ थे। यहीं नहीं रोहित अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी सुपर बाइक के साथ फोटो शेयर करते​ थे। रोहित जयपुर में एक नामी कार कंपनी में सेल्स मैनेजर थे.

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...