Skip to main content
ठाणे की महिला का न्यूजीलैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पांच महीने की थी गर्भवती



अपने पति के साथ सोनम
ठाणे

 ठाणे। ठाणे की रहने वाले महिला की सदिग्ध परिस्थियों में न्यूजीलैंड में लाश मिली है। वह पांच महीने की गर्भवती थी। शुक्रवार को उसका शव नॉर्थ आइसलैंड के वॉइट रॉक बीच में मिला। वह इसी साल जुलाई में न्यूजीलैंड गई थी।
 26 वर्षीय सोनम शेलकर की शादी 32 वर्षीय सागर शेलकर से पिछले साल दिसंबर में हुई थी। वह पेशे से फिटनस ट्रेनर थीं। उनके पति शेफ हैं। वे वेलिंग्टन में रहते थे। 17 नवंबर को सोनम अपार्टमेंट से अचानक लापता हो गईं थीं। सोनम के पति ने पुलिस को बताया कि पांच महीने की गर्भवती सोनम का अल्ट्रासाउंड हुआ था। रिपोर्ट आने के बाद से वह काफी परेशान थीं। स्थानीय पुलिस सोनम की मौत पर अभी कुछ कहने को तैयार नहीं है।
पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी करके लोगों से पूछा है कि 16 नवंबर और 17 नवंबर को सोनम को किसने देखा था या उनके संपर्क में कौन था? पुलिस अपार्टमेंट और अपार्टमेंट के आस-पास रहने वाले लोगों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। डिटेक्टिव सीनियर सार्जेंट वैरविक मैकी ने बताया कि पुलिस अभी लोगों से यह पूछ रही है कि किसने आखिरी बार सोनम को देखा था?
सोनम अपने पति के साथ
मुंबई में कांग्रेस राज्यसभा के सदस्य कुमार केटकर ने सोनम, उनके परिवार और उनके चचेरे भाई हर्षल पाटकर के ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स तैयार करवाए थे। ठाणे ईस्ट के आदर्श कॉलोनी में रहने वाले सोनम के परिवार के लोग अभी इसपर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। परिवार के एक सदस्य ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि उन्होंने सोनम से बात की थी लेकिन उसने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को लेकर उन्हें कोई तनाव व्यक्त नहीं किया था।
उन्होंने कहा कि सोनम के पास तनाव में आने का कोई कारण नहीं था। हम पुलिस से बात कर रहे हैं कि सोनम के साथ वास्तव में क्या हुआ था? उन्होंने कहा कि हम लोग सोनम के शव को भारत नहीं लाएंगे। उसका अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा। पुलिस ने सोनम का शव बरामद करने के बाद उसके दोनों मोबाइल भी वहां से बरामद कर लिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आँनलाइन फार्मेसी के खिलाफ आज दवा दुकानदार हड़ताल पर

मुंब्रा। ई-कॉमर्स से दवा बिक्री होने के खिलाफ आज शुक्रवार को देशभर के दवा दुकानदार हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल में दिल्ली में मौजूद 12 हजार से अधिक दवा विक्रेता शामिल होंगे। हालांकि, अस्पतालों में स्थित दवा दुकानों को हड़ताल से बाहर रखा गया है। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ दुकानदारों ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की भी तैयारी की है। इस बारे में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआइओसीडी) के अध्यक्ष जेएस शिंदे ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार ने इंटरनेट के जरिये दवाओं की बिक्री यानी ई-फार्मेसी को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस कदम के खिलाफ 28 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस हड़ताल में देशभर के 7 लाख खुदरा व 1.5 लाख थोक दवा दुकानदार शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इन साढ़े आठ लाख दुकानों से करीब 40 लाख स्टॉफ जुड़े हैं। इसके अलावा 1.5 से 2 करोड़ औषधि प्रतिनिधि भी हड़ताल में शामिल होंगे, क्योंकि ऑनलाइन फार्मेसी से इनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एआइओसीडी के महासचिव राजीव सिंघल ने कहा कि सवाल मात्र व्...

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...